{"_id":"6ab97ce10ed28db15c016912","slug":"two-days-of-rain-have-brought-the-districts-pace-to-a-halt-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-147635-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो दिन से हो रही बारिश ने जिले की रफ्तार पर लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो दिन से हो रही बारिश ने जिले की रफ्तार पर लगाया ब्रेक
Mon, 28 Sep 2026 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। आफत बनकर बरस रहे पानी से जगतपुरा, शिवनगर, भदईपुरा और मुखर्जीनगर में जलभराव के कारण हालात बिगड़ गए।
कई जगह सड़कें पानी से घिरकर टापू जैसी नजर आईं तो घरों में पानी भरने से लोग अंदर ही कैद होकर रह गए। जलभराव के कारण इन इलाकों में आवाजाही भी लगभग ठप हो गई है। बारिश का सबसे ज्यादा असर निचले इलाकों में दिखाई दे रहा है। गलियों और रास्तों पर पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते जलनिकासी की व्यवस्था भी बेअसर नजर आई। बारिश ने शहर के कारोबार को भी झटका दिया है। जलभराव वाले इलाकों में रहने वाले कई व्यापारी अपनी दुकानें तक नहीं खोल पा रहे हैं। कई जगह नालियों में जमा कचरा पानी के बहाव में बाधा बन गया। पॉलीथिन, प्लास्टिक और दूसरे कचरे से नालियां चोक होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हुई। बारिश के बीच मेयर विकास शर्मा ने रविवार को शहर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीनपानी डैम, जगतपुरा और कल्याणी नदी के तटवर्ती इलाकों का जायजा लिया।
विज्ञापन
कल्याणी नदी में बाइक समेत गिरा सिडकुल कर्मी, तीन घंटे बाद मिला बेहोश
रुद्रपुर। ग्राम खुटिया बेहड़ी निवासी कौशल सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। वह शनिवार रात करीब 10 बजे अपनी बाइक से घर जा रहा था। ट्रांजिट कैंप स्थित छोटे पुल के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद वह बाइक समेत कल्याणी नदी में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने करीब एक घंटे तक युवक की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस दौरान टीम को नदी में कौशल की बाइक मिली। करीब तीन घंटे बाद कौशल शिवनगर में नदी किनारे बेहोश मिला। उसे प्राथमिक उपचार के बाद कोतवाली लाया गया। नदी के बढ़ते स्तर को देखते हुए एसडीआरएफ और पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। संवाद
====
कल्याणी के तेज बहाव में बहने लगे पार्षद, साथी ने बचाया
रुद्रपुर। मूसलाधार बारिश के कारण कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी किनारे बसे घरों में पानी घुसने लगा है। शनिवार देर शाम लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत देने पहुंचे वार्ड-39 के पार्षद सौरभ राज बेहड़ के साथ हादसा होते-होते बचा। नदी किनारे लोगों को समझाने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। उनके साथी ने लपककर उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। संवाद
====
बस अड्डा बना तालाब, यात्रियों ने झेली दिक्कत
रुद्रपुर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने बस अड्डे की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। बारिश के बाद बस अड्डा परिसर तालाब में तब्दील हो गया। जगह-जगह पानी और कीचड़ होने से यात्रियों को बस तक पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। बारिश से बचाव के लिए भी यात्रियों को कोई खास सुविधा नहीं मिली। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और सामान लेकर सफर करने वाले यात्रियों को हुई। एआरएम मधुसूदन मिश्रा ने बताया कि बारिश के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पानी निकासी और आवागमन की व्यवस्था को दुरुस्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। संवाद
फोटो 27 आरडीपी 01पी - रुद्रपुर डिपो पर बारिश के बाद जलभराव के बीच खड़े यात्री। संवाद
====
गदरपुर : भरभराकर गिरी मकान की छत और दीवार
गदरपुर। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ ही मकानों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला शुरू हो गया है। पालिका की सीमा से लगते ग्राम मझरा शीला निवासी आसिम सलमानी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। बारिश के चलते सीलन से मकान की छत और दीवार कमजोर हो चुकी थी। देर रात करीब एक बजे अचानक टीन की छत और दीवार का बड़ा हिस्सा तेज आवाज के साथ नीचे आ गिरा। हादसे से घर में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। मलबे की चपेट में आने से आसिम की छोटी बेटी मायरा चोटिल हो गई। गनीमत रही कि भारी मलबा सीधे सोते हुए लोगों पर नहीं गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। तहसीलदार लीना चंद्रा ने बताया कि छत गिरने की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल नेतराम को मौके पर भेजकर जांच रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है। संवाद
फोटो 27 आरडीपी 06पी-ग्राम मझरा शीला में भरभराकर गिरे मकान के पास खड़ा आसिम सलमानी। संवाद
====
केलाखेड़ा में दो मकानों के टिनशेड, एक दीवार धराशायी
बाजपुर/केलाखेड़ा। दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने केलाखेड़ा के मोहल्ला रत्ना मड़ैया में विधवा लक्ष्मी के मकान की दीवार और रजनी के मकान की सीमेंटेड टिनशेड और साकिर अली के मकान की दीवार धराशायी हो गई। गनीमत रही कि किसी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शफी और पूर्व अध्यक्ष अकरम पठान की सूचना पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक सुरेश सिंह धामी ने बताया कि जांच रिपोर्ट बनाकर एसडीएम और तहसीलदार को भेजी जाएगी। वहीं, बाजपुर गांव निवासी सूरज पाल के मकान की छत से प्लास्टर गिर गया। ग्राम प्रधान आइसा ने तहसीलदार से पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। तहसीलदार पीएस चौहान ने बताया कि राजस्व टीम को भेजकर सर्वेक्षण कराया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
फोटो - 27 केएसपी 11 पी....केलाखेड़ा में बारिश के दौरान धराशायी हुआ सीमेंटेड टिनशेड। संवाद
फोटो - 27 केएसपी 12 पी.... बाजपुर गांव में मकान का गिरा प्लास्टर। स्रोत : ग्राम प्रधान
====
बंद नालों को खुलवाया
महुआखेड़ा गंज। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए वार्ड-5 में नाले की सफाई कराई गई। चेयरमैन रिजवान अहमद, सभासद आबिद हुसैन और पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाले की सफाई कराई जिससे स्थिति सामान्य हुई। संवाद
====
बरसाती पानी से लबालब हुआ उप जिला अस्पताल परिसर
खटीमा में 24 घंटों में हुई 102 मिमी बारिश
खटीमा। उप जिला अस्पताल में पिछले तीन दिन से जलभराव की समस्या से मरीज और तीमारदार परेशान हैं। बरसाती पानी की उचित व्यवस्था न होने से परिसर जलमग्न है। रविवार का दिन होने के कारण मरीजों की ज्यादा भीड़ नहीं रही लेकिन जो मरीज इमरजेंसी में इलाज कराने के लिए आए उन्हें और उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि अस्पताल के निचले स्थान पर होने की वजह से जल निकासी में असुविधा हो रही है। अस्पताल परिसर से बरसाती पानी की निकासी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, मौसम वेधाशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि खटीमा में पिछले 24 घंटे में 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड गई है। सोमवार को बारिश की संभावनाा कम है। खटीमा का अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
-- --
पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त, कई गांवों की बिजली गुल
मझोला। नौसर गांव में रविवार को 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से कई गांवों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। नौसर के अलावा जमौर, सुनपहर, चंदेली, उलानी, जादौपुर आदि गावों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित से लोगों को काफी असुविधा हुई। जेई विनोद जोशी ने बताया कि 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से पोल उखड़ गया था। क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। संवाद
-- -
खेतलसंडा खाम में बारिश से बाधित नहीं होगी आवाजाही
खटीमा। बारिश के मौसम में खेतलसंडा खाम स्थित रपटे के ऊपर से नालों के पानी के बहने के कारण आवाजाही बंद होने की समस्या से शीघ्र निजात मिलने की संभावना है। पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि रपटे के ऊपर से पानी बहने के कारण खेतलसंडा खाम से राजीव नगर के बीच यातायात बंद हो जाता है। अब इस स्थान पर पुल का निर्माण जाएगा। इसके लिए 2.72 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। लोक निर्माण विभाग इस पुल का निर्माण करेगा। इसके बाद बारिश में खेतलसंडा खाम और राजीव नगर के बीच आवाजाही बंद होने की समस्या खत्म हो जाएगी। संवाद
फोटो-27 केटीएम 06पी- बरसाती पानी से लबालब खटीमा उप जिला अस्पताल जाने वाला मार्ग। संवाद