{"_id":"69f10fb80405b2bd0508f258","slug":"two-clinics-operating-without-documents-were-sealed-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-142218-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिना दस्तावेज के संचालित झोलाछाप दो क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिना दस्तावेज के संचालित झोलाछाप दो क्लीनिक सील
Wed, 29 Apr 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने मानकों को दरकिनार कर संचालित दो क्लीनिकों को सील कर दिया है। बायोमेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं करने समेत मानकों का उल्लंघन करने पर तीन अस्पतालों पर पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाकर नोटिस दिया गया है। एक सप्ताह में सभी दस्तावेज पूर्ण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार को तहसीलदार पंकज चंदोला, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, एफएसओ श्याम सिंह और प्राधिकरण कर्मियों ने संयुक्त रूप से नियमों को ठेंगा दिखाकर संचालित होने वाले अस्पतालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पतालों में भवन नक्शा, ओटी, दस्तावेज, डॉक्टर एवं स्टाफ, फायर, बैठने की व्यवस्था आदि की जांच की। मुरादाबाद रोड स्थित तीन निजी अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण सही से होता नहीं पाया गया। साथ ही एक अस्पताल में फायर की अनुमति नहीं पाई गई। तीनों अस्पतालों पर पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया है। इसके बाद टीम महेशपुरा पहुंची। यहां दो क्लीनिक बिना दस्तावेजों के संचालित पाए गए। टीम ने दोनों को सील कर दिया। तहसीलदार चंदोला और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साहनी ने बताया कि आयुष्मान, गहलौत, नवजीवन अस्पताल में पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। महेशपुरा में अवैध रूप से संचालित एके हेल्थकेयर और जनता क्लीनिक को सील किया गया है। एक सप्ताह के भीतर मानक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।