{"_id":"683b5cc1e58ef94ae50590e1","slug":"two-booked-under-elope-case-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-127758-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक समेत दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक समेत दो पर केस दर्ज
Sun, 01 Jun 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक महिला ने तहरीर सौंपकर एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। कोतवाल अमर शर्मा बताया युवक और एक अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला कटोराताल क्षेत्र निवासी महिला ने बताया 28 मई की शाम उसकी बेटी घर से लापता हो गई। आरोप लगाया रामनगर चिलकिया टांडा निवासी फरदीन, उसका ठाकुरद्वारा निवासी दोस्त बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। बताया पहले भी बेटी घर से चली गई थी।
तब उसने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने बेटी को ढूंढ लिया था। बेटी ने बताया था कि फरदीन उसको अपने साथ ले गया था। फरदीन ने तब माफी मांग ली थी, जिस कारण मामला शांत हो गया था। अब तहरीर के आधार पर फरदीन और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद