{"_id":"5d6d62a48ebc3e93ca6f6aae","slug":"two-arrested-in-connection-of-pendrol-clip-looted-kashipur-news-hld3552231172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन से पैंड्रोल क्लिप निकालते दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन से पैंड्रोल क्लिप निकालते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे पुलिस ने रेलवे लाइन से पैंड्रोल क्लिप निकालते दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों से 29 पैंड्रोल क्लिप बरामद हुए हैं। आरपीएफ ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
दरअसल रविवार देर रात रेलवे स्टेशन के पास एक मुख्य लाइन को छोड़कर तीन अन्य लाइनों से चोरों ने रेलवे ट्रैक से करीब सौ मीटर तक की दूरी में लगे पैंड्रोल क्लिप निकाल लिए। यदि मुख्य ट्रैक से पैंड्रोल निकाले जाते तो तड़के करीब चार बजे जैसलमेर से रामनगर जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस के साथ दुर्घटना हो सकती थी। मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से ट्रैक से निकाले गए पैंड्रोल क्लिप एकत्र करते दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया जबकि जबकि उनका एक साथी जसपुर निवासी दानिश मौका देखकर फरार हो गया। टीम ने आरोपियों से कुल 29 पैंड्रोल क्लिप बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों नशे के आदी हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए रेलवे और शहर में चोरी और जेबकतरी करते हैं। आरोपियों ने अपना नाम सुरेंद्र सिंह निवासी शांतिनगर बाजपुर और कुंदन सिंह निवासी इंपीरियल चौराहा बुध बाजार (मुरादाबाद) बताया। आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा ने बताया कि सोमवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ थाने में रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज कर रेलवे न्यायालय हल्द्वानी में पेश किया गया। वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।