फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Trying to mount a tractor on the forest team

वन टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Trying to mount a tractor on the forest team
सितारगंज। अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग के दौरान पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने वन कर्मियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। आरोप है कि चालक ने चलते ट्रैक्टर को उठाकर ट्रॉली में लदा उपखनिज सड़क पर गिरा दिया। इस दौरान ट्रैक्टर पर सवार डिप्टी रेंजर और वन दरोगा ने चलते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। डिप्टी रेंजर की तहरीर पर नानकमत्ता थाना पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ट्राली स्वामी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम नानकमत्ता थाने में दर्ज मुकदमे में बाराकोली वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर हेमचंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रेंजर जेपी डिमरी के नेतृत्व में वन टीम सिसईखेड़ा में अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग कर रही थी। इस बीच उपखनिज से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा तो चालक लामाखेड़ा निवासी मिथुन उपखनिज के परिवहन का कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सका। इस पर टीम ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान ट्रैक्टर स्वामी बिरिया भूड़ गांव निवासी विक्रम सिंह भी मौके पर आ गया और कब्जे में लिए ट्रैक्टर ट्राली को लेकर वन विभाग के कार्यालय आने लगा। वन दरोगा नैन सिंह नेगी ने बताया कि वह और डिप्टी रेंजर ट्रैक्टर पर बैठे थे। ट्रैक्टर स्वामी के दो साथी शुक्लाफार्म निवासी बग्गा और ग्राम लामाखेड़ा निवासी जरनैल सिंह पीछे से कार से आ रहे थे। जैसे ही वह चीकाघाट के पास डोहरा को जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो ट्रैक्टर चला रहे मालिक ने चलते वाहन से उपखनिज सड़क पर उतार दिया और ट्रैक्टर के उठने से डिप्टी रेंजर और वह नीचे उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वन कर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की भी कोशिश की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि तहरीर मिली थी जिस पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed