फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Truck Smash disclosed, including the father-son three arrested

ट्रक लूट का खुलासा, पिता-पुत्र समेत तीन धरे

Tue, 19 Jan 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Tue, 19 Jan 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन

एक ट्रक मालिक ने जिस ड्राइवर पर उसका ट्रक ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसका शव यूपी में पड़ा मिला। जिसे यूपी पुलिस ने अज्ञात में दर्ज किया था। मामले का खुलासा करते हुए आईटीआई थाना पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने ढाई हजार और एएसपी ने 15 सौ रुपये टीम को इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


जिले में ट्रक लूट की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी केवल खुराना ने ऐसे प्रकरणों को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए थे। एएसपी कमलेश उपाध्याय और सीओ जीसी टम्टा ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया था। सोमवार को एएसपी कमलेश उपाध्याय ने ट्रक लूट के ऐसे ही एक मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जैतपुुर मोड़ से आगे बेगमाबाद को जाने वाले रास्ते पर से लूट की योजना बना रहे तीन लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन


पूछताछ में तीनों ने अपना नाम डालचंद निवासी वार्ड नंबर-3 आवास-विकास, उसका पुत्र सुधीर शर्मा और विजय पाल निवासी ग्राम बहुरनपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद (यूपी) बताया। तीनों के पास से दो 315 बोर के तमंचे, छह कारतूस, एक चाकू, एक प्लास्टिक की थैली में नट बोल्ट खोलने की छोटी-बड़ी कुल छह चाबियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ में तीनों ने बीते महीनों में एक ट्रक लूटने की बात कुबूली। डालचंद और विजय पाल की निशानदेही पर पिछले साल पुलिस ने लूटा गया ट्रक (एचआर 38 एल 8840) चैती ग्राउंड से बरामद किया। टीम में आईटीआई थाना एसओ अरुण कुमार सैनी, एसआई सुधाकर जोशी, कांस्टेबल संजय कुमार, पंकज वर्मा, केशव भौत, दीपक कठैत, विरेंद्र राणा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed