फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Trees cut.

सागौन के छह हरे पेड़ों पर तस्करों ने चलाया आरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Trees cut.
सितारगंज। वन तस्करों ने जंगल में सागौन प्रजाति के छह हरे पेड़ों को काट डाला। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर गश्त कर रहे वन कर्मी मौके पर पहुंचे तो तस्करों ने कर्मियों को धारदार हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। वन बीट अधिकारी ने फरार तस्करों में मुख्य आरोपी को पहचान लिया। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन

वन बीट अधिकारी रामचंद्र निषाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो जुलाई की मध्य रात 2:30 बजे बाराकोली जंगल में वह टीम के साथ गश्त पर थे। इसी बीच बाराकोली रेंज के प्लाट नं. 95 में तस्करों ने छह सागौन के पेड़ काट डाले। पेड़ गिरने की आवाज पर गश्त कर रहे वन कर्मी वहां पहुंचे। यहां वन कर्मियों को देख पाटल हाथ में लिए एक तस्कर सामने खड़ा हो गया। अन्य तस्कर जंगल और अंधेरे की आड़ में थे
विज्ञापन

। वन कर्मियों ने तस्कर को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पाटल दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौका पाकर वहां से फरार हो गया।
निषाद ने बताया कि तस्करी का फरार मुख्य आरोपी जगतारपुर गांव का वेदप्रकाश उर्फ वेदु है। आरोपियों के पास से सागौन के छह कटे पेड़ बरामद किए हैं। रेंजर जितेंद्र डिमरी ने बताया कि तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम में कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी वेदप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और फिर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने वन टीम के साथ आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी तस्कर को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed