फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur news police got two days remand of terrorist Jagga

Rudrapur: आतंकी जग्गा से पूछताछ के लिए मिली दो दिन की रिमांड, इन सवालों पर होगा पुलिस का फोकस

Thu, 06 Apr 2023 04:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Updated Thu, 06 Apr 2023 04:22 PM IST
सार

वर्ष 2018 में गांव कोपा कृपाली, गूलरभोज निवासी जगजीत उर्फ जग्गा उर्फ याकूब उर्फ जस्सा उर्फ पठान ने पंतनगर के एक टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर वाहन अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद वह फरार हो गया।

विज्ञापन
Rudrapur news police got two days remand of terrorist Jagga
जिला न्यायालय परिसर रुद्रपुर में जग्गा को लेकर जाती पुलिस।

विस्तार

दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर सितारगंज जेल लाए गए आतंकी जग्गा से पूछताछ करने के लिए पुलिस को दो दिन की रिमांड मिल गई है। पुलिस ने उससे पंतनगर थाने में गहन पूछताछ शुरू कर दी है। विभिन्न जगहों पर ले जाकर भी उससे पूछताछ कर गैंग में शामिल लोगों का ब्योरा जुटाया जाएगा।

विज्ञापन


वर्ष 2018 में गांव कोपा कृपाली, गूलरभोज निवासी जगजीत उर्फ जग्गा उर्फ याकूब उर्फ जस्सा उर्फ पठान ने पंतनगर के एक टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर वाहन अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद वह फरार हो गया। कुछ दिनों बाद झनकईया में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसकी गिरफ्तारी हुई। मार्च 2022 में वह पैरोल पर अपने गांव पहुंचा और वहां से फरार हो गया। 12 जनवरी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे और उसके साथी दिल्ली निवासी नौशाद को जहांगीरपुरी इलाके से भारी मात्रा असलहों और कुछ ग्रेनेड बमों के साथ गिरफ्तार किया। दिल्ली में गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने उसका इतिहास खंगालना शुरू किया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने गदरपुर थाने में दर्ज पैरोल से फरार होने के मामले की विवेचना शुरू की। सोमवार को दिल्ली न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पुलिस टीम उसे सितारगंज जेल ले आई थी। बुधवार को पुलिस उसे भारी सुरक्षा के बीच सितारगंज से जिला न्यायालय ले कर आई। यहां कोर्ट से पुलिस ने जग्गा से पूछताछ की अनुमति मांगी। पुलिस को उसे दो दिन रिमांड में लेकर पूछताछ की अनुमति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंतनगर थाने में पूछताछ
जिला न्यायालय परिसर में करीब एक घंटे तक रुकने के बाद पुलिस वापस उसे सितारगंज जेल ले गई। शाम चार बजे सितारगंज जेल में तलबी वारंट देने के बाद पुलिस उसे ले कर पंतनगर थाने पहुंची। पूछताछ करने के लिए गठित हुई टीम ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस उसे लेकर विभिन्न स्थानों पर भी जाएगी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आतंकी से पूछताछ करने के लिए जिला न्यायालय से दो दिन का समय मिला है। शुक्रवार को वापस उसे दिल्ली जेल के सुपुर्द कर दिया जाएगा।


पूछताछ के लिए विशेष टीम गठित
आतंकी जग्गा से से पूछताछ करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इसमेेें एसएसपी, एसपी काशीपुर, सीओ बाजपुर, एसओजी प्रभारी, खुफिया तंत्र के अधिकारी, एसओजी प्रभारी समेत कई लोग मौजूद हैं।

इन सवालों पर होगा पुलिस का फोकस
- उसे हथियारों की सप्लाई कौन कर रहा था।
- पैरोल से भागते समय किसने मदद की।
- उसके गैंग में कौन-कौन शामिल है।
- भागने के बाद उसने कहां शरण ली।
- उसे रुपयों की फंडिंग कौन कर रहा था।
- उसका किन-किन लोगों से संपर्क है।
- पैरोल से भागते समय उसने किन वाहनों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed