फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Training For Panchayat raj

ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को उनके अधिकारों की दी जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Training For Panchayat raj
खटीमा में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभयिन के तहत प्रशिक्षण का शुभारंभ करते ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह - फोटो : KHATIMA
खटीमा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत उत्तराखंड पंचायती राज विभाग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप चलाया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित शिविर में ब्लॉक पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों को उनके अधिकार, कर्तव्य की जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन एबीडीओ पंचायत प्रेम सिंह डसीला, सचिव प्रमिला पांडेय, एडीओ राजू राम, अर्पित पांडे, पशुधन प्रसार अधिकारी बीएस फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने ग्रामों एवं क्षेत्र पंचायत को मिलने वाली वित्तीय जानकारियां दीं।
विज्ञापन

वहां साधू सिंह नामधारी, ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रवीण बिष्ट, कनिष्ठ उपप्रमुख सत्यप्रकाश, तनुज धामी, मीरा पासवान, मीनाक्षी राणा, चंद्रकला, सुरेश यादव राम करन मौर्य, मुकेश, भुवन, मनोज मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजपुर में पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिनी प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। ब्लॉक दफ्तर में आयोजित पंचायतीराज के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों के दो दिनी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सरिता देवी ने किया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सरिता ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलना चाहिए। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम है। जन कल्याण समिति के प्रशिक्षक चंद्र सिंह चुफाल और विमल कुमार ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

वहां बीडीओ मंगल चंद जोशी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीएस खड़ायत, एडीओ (पंचायत) ललित सिंह ग्वाल, सुरेश चंद्र पंत, परविदर कौर, बबीता कोरंगा, तबस्सुम, गुरमीत कौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed