{"_id":"60e89f0e8ebc3ea012606d08","slug":"traders-surrounded-the-traffic-co-rudrapur-news-hld430637714","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने यातायात सीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने यातायात सीओ को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने यातायात सीओ का घेराव किया
गलत चालान काटने का लगाया आरोप
रुद्रपुर। पैदल स्कूटी ले जा रहे एक युवक का तीन सवारी में चालान काटने की शिकायत लेकर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने यातायात सीओ बीएस भंडारी का घेराव किया। सीओ ने चालान की जांच की तो तीन सवारी में चालान काटने की शिकायत गलत पाई गई।
शुक्रवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में कई व्यापारी सीओ यातायात बीएस भंडारी के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को व्यापारी अरुण अरोरा की स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया था। स्कूटी को पैदल लेकर उनका कर्मचारी डीडी चौक स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इसी बीच डीडी चौक पर ड्यूूटी कर रहे एक ट्रैफिक कर्मी ने उसे रोक लिया। तीन सवारी में स्कूटी सीज कर दी। सीओ ने चालान के संबंध में कर्मचारी को बुलाकर चालान मांगा तो चालान तीन सवारी में नहीं बल्कि बिना आरसी, बिना डीएल और बिना इंश्योरेंस का होना पाया गया। सीओ ने कागजात दिखाने के बाद स्कूटी को छोड़ने का आश्वासन दिया। वहां हैप्पी रंधावा, गौरव अनेजा, मनोज शर्मा, राकेश चड्ढा, आशीष अग्रवाल, अनिल रावत, जतिन नागपाल, सुनील झा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
फोटो- 09आरडीपी15पी- रुद्रपुर में यातायात सीओ बीएस भंडारी से वार्ता करते व्यापारी नेता।