फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traders Election next Month In Jaspur

Udham Singh Nagar News: जसपुर में 16 जून को होंगे व्यापार मंडल के चुनाव

Mon, 19 May 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 19 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Traders Election next Month In Jaspur
चार जून को अंतिम मतदाता सूची का होगा प्रकाशन, इस बार तीन पदों पर होंगे चुनाव
विज्ञापन


जसपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय कार्यकारिणी के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। नई कार्यकारिणी के तीन पदों के लिए 16 जून को चुनाव होगा। चार जून को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

चुनाव अधिकारियों की चार सदस्य टीम ने रविवार को मुख्य बाजार स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। मुख्य चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत ने बताया कि वर्ष 2024 में स्थानीय कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो गया था।
विज्ञापन

जिला पदाधिकारियों की संस्तुति पर 16 जून को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने पर सहमति बनी है। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा होगी। बताया कि सदस्यता अभियान को पहले ही 15 मई से बढ़ाकर 25 मई की शाम पांच बजे तक किया गया है। 250 रुपये सदस्यता शुल्क रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मई की सुबह 10 बजे तक मतदाता सूची का प्रकाशन, एक जून को दोपहर दो बजे तक आपत्तियां, चार जून को शाम चार बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, पांच को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक श्री धर्मशाला मंदिर में नामांकन एवं अगले दिन नाम वापसी का कार्यक्रम तय किया गया। इस बार अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के पदों पर ही चुनाव संपन्न होगा। 5100 रुपये नामांकन शुल्क का तय किया गया। वहां निकेश अग्रवाल, मोहम्मद इस्लाम, तरुण बंसल, सतीश कुमार अरोरा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed