फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traders and citizens done meeting.

पालिथीन उन्मूलन पर किया व्यापारियों और जागरुक नागरिकों के साथ मंथन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Traders and citizens done meeting.
काशीपुर निगम सभागार में बैठक को संबोधित करते नगर आयुक्त। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। प्रशासनिक व नगर निगम के अधिकारियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में पॉलिथीन उन्मूलन पर चर्चा की गई। इसके लिए लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया। नगरायुक्त विवेक राय ने कहा प्रतिबंधित पॉलिथीन के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम सभागार में मेयर ऊषा चौधरी की अध्यक्षता में व्यापारियों, पार्षदों की बैठक में एक सौ माइक्रोन से कम की पॉलिथीन पर पूर्णत: रोक लगाने पर मंथन किया। नगरायुक्त विवेक ने बताया केंद्र सरकार ने 100 से कम माइक्रोन वाली पॉलीथीन से बने कैरीबेग, थैलियां, सिंगल यूज गिलास, थर्माकोल आदि पर रोक के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कंपनियों के दूध की थैलियां सौ माइक्रोन से अधिक हैं, उस पर रोक नहीं लगी है। पॉलिथीन की थैलियों में खुला दूध देने पर प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम अभय प्रताप सिह ने पॉलिथीन पर रोक के लिए सभी को जागरूक करने की जरूरत बताई। बैठक में अतिक्रमण हटाने का मुद्दा भी उठा। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी ने अतिक्रमण के लिए निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। बैठक मेें एसएनए आलोक उनियाल व फईम खान, कर निरीक्षक मनीषा गोस्वामी, काशीपुर डवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई, राजीव परनामी, पंकज भल्ला, चक्रेश जैन, राजकुमार यादव, पार्षद सादिक हुसैन, डॉ. माजिद हुसैन, मनोज जग्गा, राजकुमार सेठी, अनिल कुमार, वैशाली गुप्ता, पंकज कांबोज, मनोज बाली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिथीन के प्रयोग करने पर 13 का चालान, 6500 जुर्माना वसूला
बाजपुर। पालिका प्रशासन की टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक में खाद्य सामग्री बेचने के आरोप में 13 दुकानदारों का चालान कर 6500 रुपये का जुर्माना वसूला। ईओ मनोज दास ने बताया कि शनिवार को पालिका टीम ने अभियान चलाकर नगर के 13 दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए पकड़ा। इन दुकानदारों से 6500 का जुर्माना वसूल किया। ईओ मनोज दास ने दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी। टीम में कुंदन सिंह, नंदकिशोर, रामगोपाल, राजदीप तिवारी, मनोज शर्मा, संतोष, दीपक कुमार, हिमांशु राठौर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed