{"_id":"571bc19b4f1c1b0f6c8b4b1b","slug":"tractor-trolley-to-be-vulnerable-to-the-death-of-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल
- फोटो : amar ujala
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर सीएचसी पहुंचाया। बताया जा रहा है कि युवक तहसील में आय व जाति प्रमाण पत्र बनवाने जा रहा था।
विज्ञापन
शनिवार को बैकुंठपुर शक्तिफार्म निवासी परमानंद सरकार (42) अपनी बाइक (यूके06एफ-2632) से यहां तहसील बच्चों की आय व जाति प्रमाण पत्र बनवाने जा रहा था। रास्ते में बमनपुरी तिराहे पर सिडकुल की ओर जा रही ट्रैक्टर ट्राली (यूके06एसी-3361) ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस ने तत्काल मौके पर पहुंच शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन और पत्नी लतिका सरकार बेसुध हो गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। मृतक के तीन बच्चे निकिता सरकार (15), मनीष सरकार (13) और संदीप सरकार (9) हैं। निकिता कक्षा नौ, मनीष कक्षा आठ और संदीप कक्षा चार में शक्ति शिशु विद्या मंदिर शक्तिफार्म में पढ़ते हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने जाना परिजनों का हाल
सितारगंज। पूर्व विधायक नारायण पाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर हादसे में मारे गए परमानंद सरकार के परिजनों का हाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद पाल ने पुलिस से फरार ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। ब्यूरो