फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tractor Rally In Dineshpur - Gadarpur

सैकड़ों ट्रैक्टर और कंबाइन के साथ किसानों ने निकाली रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tractor Rally In Dineshpur - Gadarpur
गदरपुर में ट्रैक्टर रैली निकालते किसान। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर/गूलरभोज/गदरपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टरों और कंबाइनों के साथ विशाल रैली निकाली। उन्होंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश के शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। किसानों ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के आवास के बाहर जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

दिनेशपुर स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में बृहस्पतिवार को सैकड़ों की संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टरों, कंबाइनों और कारों को लेकर पहुंचे थे। यहां पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश के शिक्षामंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंका गया। इसके बाद क्षेत्र के वयोवृद्ध किसान नेता जोगिंदर सिंह ने झंडी दिखाकर ट्रैक्टर रैली को रवाना किया। रैली मुख्य मार्ग फिर संतोषनगर गूलरभोज में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के आवास के बाहर से होते हुए गदरपुर रवाना हुई। किसानों ने मंत्री के आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की और उन्हें किसान विरोधी बताया। किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क, दिनेशपुर के पूर्व चेयरमैन काबल सिंह और डॉ. कुलवंत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर कार्य कर रही है। सरकार को तीनों कृषि कानून हर हाल में वापस लेने होंगे। किसानों के विरोध को देखते हुए मंत्री आवास पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

रैली में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, मनोज देवराड़ी, त्रिलोचन सिंह, विनोद गुंबर, अशोक कुमार, हरविंदर सिंह, इंदरपाल सिंह, तारक बाछाड़, किशोर हाल्दार, ममता हाल्दार आदि मौजूद रहे। रैली के गदरपुर मुख्य मार्ग से गुजरने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव महाजन ने कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टरों पर सवार किसानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद रैली वापस दिनेशपुर रवाना हुई और वहां पहुंचकर संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ली राहत की सांस
गूलरभोज। किसानों की ट्रैक्टर रैली और मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस चौकस थी। कोई बवाल न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। मंत्री आवास पर सुरक्षा के लिहाज से एक प्लाटून पीएसी, आंसू गैस दस्ता और काशीपुर सेक्टर की फोर्स मौजूद थी। (संवाद)
पौन घंटे चला मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन
गूलरभोज। शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर किसानों की ट्रैक्टर रैली और प्रदर्शन पौन घंटे चला। दोपहर एक बजकर चालीस मिनट पर पहला ट्रैक्टर मंत्री आवास के बाहर पहुंचा था। किसानों ने एक ई-रिक्शे में लाउडस्पीकर लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान रैली में शामिल ट्रैक्टर और कंबाइन चलती रही और ट्रैक्टर गुजरते रहे। दो बजकर बीस मिनट पर अंतिम ट्रैक्टर गुजर जाने पर नारेबाजी खत्म हुई। पूरी रैली के दौरान किसानों के निशाने पर पीएम मोदी के बाद शिक्षा मंत्री पांडेय ही रहे। (संवाद)
रैली से सड़क पर जाम
दिनेशपुर। ट्रैक्टर रैली में बड़ी संख्या में किसान वाहनों के साथ पहुंचे थे। इसके चलते गदरपुर- मटकोटा राज्य राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मुख्य चौराहे के दोनों तरफ भारी जाम लग गया था। ट्रैक्टरों की संख्या अधिक होने के कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे। (संवाद)

सियासी दल के नेता भी रहे सक्रिय
दिनेशपुर। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ ही सियासी दलों के नेताओं की भी सक्रियता रही। रैली में कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, ममता हालदार, सुभाष बेहड़, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष काबल सिंह विर्क, शिल्पी अरोरा, तारक बाछाड़, विकास सरकार, प्रीत ग्रोवर, मनु चौधरी, किशोर हालदार के अलावा जरनैल सिंह काली, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, विजय वर्मा, भाजपा नेता त्रिनाथ विश्वास आदि थे। इसके अलावा हरपाल सिंह मनेस, सतनाम सिंह धारीवाल, लवली धारीवाल, रजत चिलाना, रेशम चंचल सिंह विर्क, दलजीत सिंह गोराया, कुलविंदर सिंह चीमा, बूटा सिंह, जगजीत सिंह, मलकीत सिंह चीमा, तीरथ सिंह गोराया आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed