फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tractor Railly in Rudrapur

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tractor Railly in Rudrapur
रुद्रपुर बाजार में ट्रैक्टर रैली में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। किसान आंदोलन के समर्थन में किसान कांग्रेस के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रदेश पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए किसानों और जनता के हित में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की पुरजोर मांग उठाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को गल्ला मंडी में ट्रैक्टर रैली से पूर्व हुई सभा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित अन्य नेताओं ने शिरकत की। प्रदेश प्रभारी यादव ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 44 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार किसानों की मांगें मानने के बजाय उन्हें गुमराह कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है लेकिन कर्ज के बोझ से दबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों में से 50 से अधिक किसान अब तक शहीद हो चुके हैं। सभा के दौरान गल्ला मंडी के दोनों गेटों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

किसान कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश प्रभारी यादव एवं पूर्व सीएम हरीश रावत को लकड़ी का हल भेंट किया। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने गल्ला मंडी से भगत सिंह चौक होते हुए डीडी चौक तक ट्रैक्टर रैली निकाली। बाजार क्षेत्र में रैली से जाम लग गया। डीडी चौक पर पहुंचने के बाद रैली खत्म हुई और कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एडीएम उत्तम चौहान को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नेता प्रमुख रूप से रहे शामिल
किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी, पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़, जागेश्वर विधायक गोविंद कुंजवाल, रानीखेत विधायक करन महरा, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी, नंदलाल, रणजीत रावत, हरीश पनेरू, जितेंद्र शर्मा, संदीप चीमा, सुभाष बेहड़, डॉ. गणेश उपाध्याय, नारायण सिंह बिष्ट, जगदीश तनेजा, सुशील गाबा, प्रकाश तिवारी, खजान पांडेय, महेश शर्मा आदि।
प्रभारी ने संभाला ट्रैक्टर का स्टेयरिंग, हरदा और प्रीतम बैठे अगल-बगल
रुद्रपुर। ट्रैक्टर रैली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव खुद ही ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभाले हुए थे। यादव के एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और दूसरी तरफ पूर्व सीएम हरीश रावत बैठे थे। इसके अलावा वाहन पर जागेश्वर विधायक गोविंद कुंजवाल, सुशील राठी और पूर्व विधायक नारायण पाल भी सवार थे। यादव ने रैली स्थल से लेकर समापन स्थल तक ट्रैक्टर चलाया।

पूर्व सीएम हरदा ने डीडी चौक पर तले समोसे
रुद्रपुर। सुर्खियां बटोरने में माहिर पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए। ट्रैक्टर रैली संपन्न होने के बाद उन्होंने डीडी चौक स्थित दुकान पर समोसे तले। उन्होंने अपने हाथ से तले समोसे कार्यकर्ताओं को खिलाए। उन्होंने दुकानदार को सभी समोसों का भुगतान भी किया। हरदा का अंदाज कार्यकर्ताओं के साथ ही राहगीरों में चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed