फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tourism Centre Will be Developed Vankhandi Temple

वनखंडी महादेव मंदिर चकरपुर को पर्यटन स्थल के रुप में किया जाए विकसित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tourism Centre Will be Developed Vankhandi Temple
खटीमा में पुरानी तहसील में बनने वाले शहीद स्मारक का स्थल का निरीक्षण के दौरान नक्शा देखते सांसद ? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। सांसद अजय भट्ट ने चकरपुर के वनखंडी महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की वकालत की। सांसद ने निर्माणाधीन कैंटीन के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की एवं स्मारक स्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

लोनिवि विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में सांसद भट्ट ने 2022 के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ लोग कैंटीन को लेकर भ्रांति फैला रहे है कि बनबसा कैंटीन बंद हो जाएगी। उन्होंने इन अफवाहों से सचेत रहने को कहा। यहां की कैंटीन से खटीमा, चकरपुर, नानकमत्ता, सितारगंज के पूर्व सैनिक लाभ लेंगे। वहां पर राज्य आंदोलनकारी अमित पांडे, गोपाल बोरा, राजपाल सिंह, गणेश ठकुराठी, किशोर जोशी, रमेश जोशी, नवीन कन्याल आदि थे। इधर, गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी ने कैंटीन निर्माण के लिए सांसद निधि से 20 लाख रुपये देेने की मांग की। वहां पर कै. पुष्कर सिंह सामंत, कै. नारायण सिंह सोन, सूबेदार दान सिंह बोरा, कै. भूपाल सिंह, विनोद जोशी आदि थे। चकरपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता भैरव दत्त पांडेय ने चकरपुर हाल्ट को पूर्ण रेलवे स्टेशन का दर्जा देने की मांग की। इधर, सेना मेडल प्राप्त पूर्व सैनिक चिंतामणी जोशी ने सांसद के समक्ष उनसे हुई 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed