फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Today is the last day of registration for Amar Ujala Marathon.

Udham Singh Nagar News: अमर उजाला मैराथन के रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of registration for Amar Ujala Marathon.
रुद्रपुर। अमर उजाला की ओर से एक फरवरी को किच्छा के गांधी खेल मैदान से सुबह पांच बजे से मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। अमर उजाला इस दौड़ के जरिए लोगों को स्वस्थ शरीर बनाने के लिए प्रेरित करता दिखेगा।
विज्ञापन


एक दौड़ सेहत की ओर थीम पर आधारित यह दौड़ गांधी खेल मैदान से शुरु होकर हल्द्वानी बाईपास, महाराणा प्रताप चौक होते हुए वापस इंदिरा गांधी खेल मैदान पर समाप्त होगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए दिए गए व्हाट्सएप नंबर 9837471444, 9927047654, 7983566615 व 8398991247 पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, जेंडर एवं मेल आईडी भेज सकते हैं। वहीं, 16 वर्ष व उससे कम उम्र के प्रतिभागी अपने साथ आधार कार्ड लेकर आएं। प्रतियोगिता में एंट्री फ्री है। आने वाले 800 लोगों को टी-शर्ट मुफ्त में दी जाएगी। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

-

क्या बोले-
रुद्रपुर के युवाओं को फिटनेस के लिए जागरूक करने की जरूरत है। अमर उजाला के इस आयोजन पहल से लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हांगा। - सतपाल यादव डारेक्टर, कृषांश विहार रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


-
किच्छा में यह मैराथन सार्थक रहेगी और युवाओं के लिए प्रेरणादायक होगी। दौड़ से युवा सेहत की ओर कदम बढ़ाएंगे। और नशे के खिलाफ आगे आएंगे। अमर उजाला का यह आयोजन एक अच्छी पहल है। - अजय तिवारी, अध्यक्ष नीब करौरी बाबा सेवा संस्था
-

अमर उजाला की ओर से सेहत अभियान के तहत यह मैराथन आज के दौर में आवश्यक पहल है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। - डाॅ. गौरव अग्रवाल, कृष्ण हास्पिटल एंड क्रिटिकल केयर, रुद्रपुर

-

स्वच्छ अन्न और स्वस्थ तन के सपने को साकार करने के लिए इस मैराथन की तरफ आकर्षित करना अमर उजाला की सार्थक पहल है। इससे युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। - दीपक जोशी, एमडी, देव होम्स इंफ्रा निर्माण प्रा. लि.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed