फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Azadi Ka Amrit Mahotsav Congress bharat jodo Tiranga yatra

Azadi Ka Amrit Mahotsav: कांग्रेस ने 75 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाली भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा

Sat, 13 Aug 2022 04:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 04:58 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में सभी धर्म, संप्रदाय, सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधने के लिए नौ से 15 अगस्त तक पूरे देश में पदयात्रा निकाल रही है। कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। देश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है।

विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav Congress bharat jodo Tiranga yatra
जसपुर में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KASHIPUR

विस्तार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 75 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा निकाली। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत एवं विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए।

विज्ञापन


वहां से देशभक्ति गीतों की धुनों पर नगर के ठाकुरद्वारा बस स्टैंड, मोहल्ला जोशियान, होली चौराहा, सुभाष चौक, लकड़ी मंडी चौराहा, गांधी आश्रम, ठाकुर मंदिर चौक, धर्मकांटा अफजलगढ़ रोड होकर हीरा गार्डन तक पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में सभी धर्म, संप्रदाय, सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधने के लिए नौ से 15 अगस्त तक पूरे देश में पदयात्रा निकाल रही है। कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। देश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC: सीएम धामी ने कहा- युवाओं का नहीं होने देंगे अहित, परीक्षाएं कराएंगे, दूसरे आयोग का सहयोग लेने के संकेत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि चीन ने 74 किमी अंदर हमारे देश की भूमि पर कब्जा कर एक गांव बसा लिया। नेपाल में भी ऐसा ही किया गया है। इसके बावजूद केंद्र सरकार मौन है। इस दौरान युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव नईम प्रधान, मो. आरिफ, डॉ. एमपी सिंह, राहुल गहलोत, आफताब अंसारी, मोइनुद्दीन मलिक, सर्वेश चौहान, शाहनवाज प्रधान, खेम सिंह प्रधान, इख्तियार अहमद बबलू आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed