फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Self-help group transforms Karuna's fortunes; she becomes a self-reliant entrepreneur.

Udham Singh Nagar News: स्वयं सहायता समूह से बदली करुणा की किस्मत, बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Self-help group transforms Karuna's fortunes; she becomes a self-reliant entrepreneur.
गदरपुर। विकास खंड गदरपुर के ग्राम शिवपुर निवासी करुणा ने अपने बुटीक व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। उनकी मासिक आय अब 50 से 60 हजार रुपये तक पहुंच गई है। कभी छोटे आउटलेट पर नौकरी करने वाली करुणा आज क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराकर मिसाल पेश कर रही हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान नौकरी छूटने से करुणा के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया था। इसी दौरान उन्होंने एनआरएलएम के तहत संचालित मां काली स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने सामूहिक बचत, वित्तीय प्रबंधन और स्वरोजगार के गुर सीखे। ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) की टीम ने उन्हें व्यक्तिगत उद्यम योजना बनाने में मार्गदर्शन दिया। वर्ष 2020 में उन्हें सिलाई-कढ़ाई का काम शुरू करने के लिए दस हजार रुपये की रिवॉल्विंग फंड सहायता मिली। दो लाख रुपये के सीसीएल ऋण से उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया। सीआईएफ के माध्यम से 4.95 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता से उन्होंने काम को विस्तार दिया। संवाद
विज्ञापन

इंसेट
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाओं ने समूहों के माध्यम से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बेहतरीन कार्य किया है। कई महिलाओं ने अपनी मेहनत और लगन से लखपति दीदी बनने का गौरव भी हासिल किया है। - अतिया परवेज, बीडीओ, गदरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

-वर्जन
स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं ने साबित कर दिखाया है कि उनको सही तरीके से प्रोत्साहन और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो हर घर और हर हाथ को काम उपलब्ध कराया जा सकता है। - शेखावत शाह, ब्लॉक मिशन मैनेजर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed