फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress anger over purification after Kharge rally haldwani at rudrapur

रुद्रपुर: कांग्रेस ने शुद्धिकरण मामले में कोतवाली घेरी, 16 के खिलाफ तहरीर; एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई की मांग

Mon, 31 Aug 2026 12:43 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 31 Aug 2026 12:43 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद रामलीला मैदान के कथित 'शुद्धिकरण' मामले ने सियासी हलचल तेज कर दी है। सोमवार को रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर विरोध किया और इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
Congress anger over purification after Kharge rally haldwani at rudrapur
खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण पर कांग्रेस में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कथित तौर पर मैदान का शुद्धिकरण किए जाने के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। सोमवार को रुद्रपुर में कांग्रेसियों ने कोतवाली पहुंचकर इस कार्रवाई का विरोध जताया और पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने एसएसआई खुशवंत सिंह को तहरीर सौंपते हुए गिरीश चंद्र पांडेय समेत 15 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


तहरीर में कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में अनुसूचित जाति से आने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा हुई थी। आरोप है कि इसके बाद 10 अगस्त को गिरीश चंद्र पांडेय और अन्य लोगों ने मैदान में यज्ञ-मंगल छींटकर कथित रूप से शुद्धिकरण किया। कांग्रेस ने इसे अनुसूचित जाति के लोगों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने, सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देने और संविधान की भावना के विपरीत कृत्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने पुलिस से मामले की जांच कर एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed