फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tikait Slams Govt

सरकार को झूठ बोलने में गोल्ड मेडल प्राप्त. टिकैत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tikait Slams Govt
Tikait Slams Govt - फोटो : KHATIMA
खटीमा। भारतीय किसान यूनियन के एक दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार देर शाम साढ़े पांच बजे नगर पंचायत मझोला में पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन कार्यालय का उद्घाटन किया। उसके बाद मझोला पैलेस में किसान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंद पड़ी मझोला शुगर फैक्टरी चलाने की बात कहीं । जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। फैक्टरी चालू होने से व्यापारियों व दैनिक कार्यों को भी गति व किसानों को फसल का सही दाम मिल सके। प्रवक्ता टिकैत ने किसान विरोधी तीन काले कानून वापस करने के साथ पचपेड़ा व गौशाला की दो हजार एकड़ भूमि फैक्टरी लगाने के नाम पर पूंजीपतियों को दे दी और पशुओं को खुला सड़कों पर छोड़ दिया। जिससे पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। साथ ही युवाओं से किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की सरकार को झूठ बोलने में गोल्ड मेडल प्राप्त है।
विज्ञापन

अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह एवं संचालन गगन प्रताप सिंह ने किया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। सभा में जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड जितेंद्र सिंह, किसान नेता गुरप्रीत सिंह, प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा, कंचनपुर सोसायटी अध्यक्ष जसविंदर सिंह पप्पू, पीलीभीत जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह काहलो, तराई प्रभारी बलजिंदर सिंह, महासचिव गगन प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, हरमिंदर सिंह, नवदीप सिंह, अखलाक अंसारी, खटीमा कोतवाल नरेश चौहान, प्रदीप शर्मा, कीर्ति भट्ट, कैलाश सिंह देव, जगत सिंह शाही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर, ग्राम जमौर में प्रधान प्रतिनिधि शमीम अख्तर के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का स्वागत किया गया। जिसमें सैकड़ों किसान नेता मौजूद रहे डॉक्टर सिद्ध प्रकाश, विष्णु देव, अमीर अहमद, अजीज अहमद, अतीक अहमद, रहमत हुसैन, रमेश मौर्य, प्रगट सिंह, सुखराम मोर्या, मंजूर अहमद आदि थे।

Tikait Slams Govt

Tikait Slams Govt- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed