{"_id":"6b013a0513034bbc5d052b9b","slug":"west-bengal-police-nab-youth-in-plain-clothes-in-rudrapur-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: सादे कपड़ों में पश्चिम बंगाल पुलिस ने युवक को दबोचा, भीड़ ने समझा अपहरण; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: सादे कपड़ों में पश्चिम बंगाल पुलिस ने युवक को दबोचा, भीड़ ने समझा अपहरण; मची अफरा-तफरी
Sat, 21 Nov 2026 11:58 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:58 AM IST
सार
रुद्रपुर में सादे कपड़ों में आए पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान हरियाणा नंबर की गाड़ी से एक युवक को ले जाने लगे। स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों को नहीं पहचाना और जबरन ले जाने को अपहरण समझकर भीड़ जुटा ली, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
रुद्रपुर में सादे कपड़ों में पश्चिम बंगाल पुलिस ने युवक को दबोचा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रुद्रपुर शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सादे कपड़ों में आए पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान एक युवक को अपने साथ ले जाने लगे। हरियाणा नंबर की गाड़ी से पहुंचे पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों ने पहचान नहीं पाया। युवक को जबरन ले जाते देख लोगों को अपहरण का शक हुआ और मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
मामला गाबा चौक फ्लाईओवर के नीचे काजल मार्बल के पास का शुक्रवार देर रात का है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को रुद्रपुर के शिमला पिस्तौर निवासी रजनीश की तलाश थी। टीम ने उसे भूरारानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे लेकर गाबा चौक पहुंची। सादे कपड़ों और बाहरी नंबर की गाड़ी के चलते स्थानीय लोगों ने टीम से पूछताछ शुरू कर दी। बाद में पुलिसकर्मियों की पहचान स्पष्ट होने पर लोगों का संदेह दूर हुआ।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टीम युवक को अपने साथ ले जाती दिखाई दे रही है। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस युवक को लेकर रुद्रपुर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
