Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   From retired teachers to army personnel, everyone has fallen into the web of honeytrap in uttarakhand

उत्तराखंड: रिटायर्ड शिक्षक से लेकर सैन्यकर्मी तक फंस चुके हनीट्रैप के मकड़जाल में, ऐसे फंसाते हैं लोगों को

Sat, 21 Nov 2026 01:00 PM IST
Heera साक्षी सक्सेना
साक्षी सक्सेना Published by: Heera Updated Sat, 21 Nov 2026 01:00 PM IST
सार

रुद्रपुर, काशीपुर, गदरपुर, खटीमा और नानकमत्ता में हनीट्रैप के कई मामलों में संगठित गिरोह की भूमिका सामने आई है। गिरोह के कई सदस्य आपसी तालमेल से लोगों को निशाना बनाते हैं। 

विज्ञापन
From retired teachers to army personnel, everyone has fallen into the web of honeytrap in uttarakhand
अपराध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नैनीताल में स्टोन कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर पांच करोड़ हड़प लिए गए। कुमाऊं में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। हनीट्रैप के मामलों में ऊमधसिंह नगर सबसे आगे है। यहां सेना के जवान से लेकर रिटायर्ड शिक्षक तक को हनीट्रैप के मकड़जाल में फंसाकर लूटा गया है। पिछले आठ साल में 15 से अधिक इस तरह के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन

रुद्रपुर, काशीपुर, गदरपुर, खटीमा और नानकमत्ता जैसे क्षेत्रों में इस तरह के कई मामलों में संगठित गिरोह की भूमिका सामने आई है। इन गिरोहों में एक से अधिक लोग शामिल रहे हैं जो आपसी तालमेल से लोगों को निशाना बनाते हैं। बीते वर्षों में सामने आए मामलों की संख्या बताती है कि यह अपराध जिले में एक गंभीर चुनौती बन चुका है। हनीट्रैप के मामलों में सामाजिक प्रतिष्ठा और बदनामी का डर भी गिरोहों के लिए मददगार साबित होता है। कई बार पीड़ित लोकलाज के चलते पुलिस तक पहुंचने से बचते हैं। शिकायत दर्ज नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ते हैं और उनके नेटवर्क का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया बना हथियार
सोशल मीडिया पर दोस्ती और बातचीत के जरिये लोगों को जाल में फंसाने का तरीका हनीट्रैप गिरोहों के लिए हथियार बनता जा रहा है। फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले संपर्क बढ़ाया जाता है। इसके बाद मिलने के बहाने बुलाकर ब्लैकमेलिंग की जाती है। इस तरह डिजिटल पहचान का दुरुपयोग भी चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमापार से बिछ रहा हनीट्रैप का जाल
जिले में हनीट्रैप के मामलों में स्थानीय आरोपियों के साथ उत्तर प्रदेश से जुड़े लोगों की सक्रियता भी सामने आई है। बीते जनवरी में गदरपुर क्षेत्र में पकड़े गए गिरोह के तार रामपुर से जुड़े मिले। गिरोह के तीन आरोपी रामपुर के थे। वहीं अन्य मामलों में भी बाहरी राज्यों से जुड़ी महिलाओं और पुरुषों की भूमिका सामने आई है। सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय ऐसे गिरोहों के नेटवर्क की पड़ताल पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

लड़कियों को मोहरा बनाने वालों पर लगेगा गैंगस्टर
हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर वसूली करने वाले गिरोहों पर पुलिस नकेल कसने जा रही है। एसएसपी के अनुसार, ऐसे अपराधों में महिलाओं को आगे कर उनके पीछे से गिरोह संचालित करने वाले लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा। संगठित तरीके से अपराध करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

केस1- नवंबर 2024 में रुद्रपुर के एक रिटायर्ड शिक्षक को हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर 3.50 लाख रुपए की ठगी हुई थी। जिसमें महिला और उसके एक साथी को पकड़े गए थे।

केस2- मार्च 2025 में खटीमा-नेपाल सीमा पर तैनात अर्द्धसैनिक बल के जवान को जाल में फंसाकर तेलंगाना की महिला पैसे न देने पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

केस3- 2 जून 2025 को खटीमा में हनीट्रैप के जरिये ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का खुलासा, एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

केस4- 30 मार्च 2026 को ट्रांजिट कैंप में व्यापारी को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाया, पांच लाख मांगे, युवती समेत दो गिरफ्तार।

केस5-16 मार्च 2026 को नानकमत्ता में व्यक्ति का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 50 लाख की फिरौती मांगी, दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार।

ऐसे मामलों में लोग पुलिस के पास आकर प्राथमिकी करवायें ताकि इस गिरोह के लोगों और मुख्य सरगना को हवालात पहुंचाया जाये। पीड़ित की जानकारी गोपनीय रहती है। पूर्व और वर्तमान में आये मामलों में संलिप्त लोगों के पीछे कौन है इसपर जांच की जा रही है।- अजय गणपति, एसएसपी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed