{"_id":"69f10f515f5748b85a0e8c81","slug":"thukral-to-stage-a-sit-in-protest-against-illegal-extortion-of-dumper-operators-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-140678-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डंपर संचालकों से हो रही अवैध वसूली के विरोध में धरना देंगे ठुकराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डंपर संचालकों से हो रही अवैध वसूली के विरोध में धरना देंगे ठुकराल
Wed, 29 Apr 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिले में चल रहे अवैध खनन और ओवरलोड डंपरों के संचालन में हो रही अवैध वसूली को लेकर मोर्चा खोला है। उन्होंने मंगलवार को एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि जिले में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के संरक्षण में डंपर चालकों से खुलेआम उगाही की जा रही है। इससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। कहा कि जाफरपुर निवासी डंपर स्वामी राम सिंह ने बीते 16 अप्रैल को रुद्रपुर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक व्यक्ति पुलिस के नाम पर डंपर चालकों से धन की वसूली कर रहा है। तहरीर और पर्याप्त साक्ष्य होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कहा कि पुलिस की चुप्पी विभाग की संदिग्ध कार्यप्रणाली और राजनीतिक दबाव में पुलिसिया तंत्र के फेल होने का प्रमाण है। पूर्व विधायक ने कुंडा थाना क्षेत्र के सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण का भी जिक्र करते हुए कहा है कि पुलिस का सहयोग न मिलने के कारण किसान ने आत्महत्या कर ली थी। क्या प्रशासन दोबारा उसी स्थिति का इंतजार कर रहा है। पूर्व विधायक ने अवैध वसूली में शामिल पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर धरना देने का एलान किया है।