फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thukral and Pal enter Congress, Meena resigns

तराई की सियासत में उलटफेर: ठुकराल और पाल की कांग्रेस में एंट्री, मीना का इस्तीफा

Sat, 28 Mar 2026 04:21 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 28 Mar 2026 04:21 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले रुद्रपुर में कांग्रेस ने अपनी सियासी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी ने ठुकराल और पाल को शामिल कर जहां चुनावी समीकरण साधने की कोशिश की है वहीं मीना शर्मा के इस्तीफे से सियासी हलचल भी तेज हो गई है।

विज्ञापन
Thukral and Pal enter Congress, Meena resigns
दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने राजकुमार ठुकराल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने पार्टी के दो प्रमुख चेहरों राजकुमार ठुकराल और नारायण पाल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। इस घटनाक्रम को आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। इधर, ठुकराल की एंट्री के तुरंत बाद रुद्रपुर से कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में मीना प्रेसवार्ता कर रही हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कांग्रेस राजकुमार ठुकराल को रुद्रपुर विधानसभा सीट से और नारायण पाल को सितारगंज विधानसभा सीट से आगामी चुनावों में अपना उम्मीदवार बना सकती है। इन दोनों नेताओं की पार्टी में एंट्री से इन सीटों पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। राजकुमार ठुकराल पहले भी राजनीतिक में सक्रिय रहे हैं, जबकि नारायण पाल का सितारगंज क्षेत्र में प्रभाव माना जाता है। मीना शर्मा कांग्रेस पार्टी से 2022 में रुद्रपुर सीट विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं और पूर्व पालिकाध्यक्ष रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed