{"_id":"683a0c9e7d8989d34806a48e","slug":"three-students-and-one-girl-student-were-found-cheating-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-127741-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नकल करते पाए गए तीन छात्र व एक छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नकल करते पाए गए तीन छात्र व एक छात्रा
Sat, 31 May 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 31 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी नकल करते पाए गए। आंतरिक सचल दल ने सजगता से तीन छात्र और एक छात्रा को नकल करते पकड़ लिया। महाविद्यालय से इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका सील कर कुविवि नैनीताल भेज दी गई है।
राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 13 मई से बीए, बीएससी, बीकॉम के द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर और एमए, एमएससी, एम कॉम के चौथे व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुईं हैं। महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रथम पाली में बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। कॉलेज के आंतरिक सचल दल डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. भानु प्रताप गौतम, डॉ. रूपा आर्य, डॉ. रजनी शर्मा ने परीक्षा कक्षों में चेकिंग की। उन्होंने तीन छात्र व एक छात्रा को नकल करते पकड़ लिया। उन्होंने उत्तर पुस्तिका छीन ली। आंतरिक सचल दल ने इससे पूर्व में भी करीब नौ छात्र-छात्राओं को नकल करते पकड़ा था।