फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three months pregnant woman dies under suspicious circumstances

Udham Singh Nagar News: तीन माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 15 Jun 2024 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 15 Jun 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three months pregnant woman dies under suspicious circumstances
पंतनगर। क्षेत्र में तीन माह की गर्भवती युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के दो बजे बेनी निवासी कुछ लोग नीतू (28) पत्नी रवि कुशवाहा निवासी नगला-लालकुआं रोड को लेकर विवि हाॅस्पिटल पहुंचे। यहां ड्यूटी पर मौजूद डाॅक्टर और अस्पताल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को घर वापस भेज दिया। लोग युवती को सुबह लगभग साढ़े तीन बजे दोबारा विवि अस्पताल लेकर आए। तब तक युवती की सांसें और पल्स अनियंत्रित हो चुकी थीं। जिसको देखते हुए अस्पताल कर्मियों ने उसे रेफर कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से युवती की गंभीर हालत को देखते हुए एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रवि ने बताया कि महिला सात-आठ दिन से अपने मायके (पंतनगर के बेनी) में रह रही थी। बृहस्पतिवार की रात उसको फूड प्वाइजनिंग होने पर विवि अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर होने के बाद हल्द्वानी के एसटीएच में उसकी मौत हो गई। बताया कि उसकी एक सात साल की बेटी है और पत्नी अभी तीन माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed