{"_id":"6154b5078ebc3e09f95a940d","slug":"three-caught-rudrapur-news-hld439730570","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे तीन बुकी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे तीन बुकी दबोचे
विज्ञापन
रुद्रपुर में मामले की जानकारी देते सीओ सिटी अमित कुमार।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल बेहद शातिराना ढंग से खेला जा रहा है। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मोबाइल एप के जरिए सट्टा लगवा रहे तीन बुकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो दिन पहले ही 16 लाख रुपये की नकदी और मोबाइल के साथ एक बुकी को गिरफ्तार किया था।
बुधवार को सीओ सिटी अमित कुमार ने अपने कार्यालय में बताया कि आईपीएल मैच शुरू होते ही ऑनलाइन सट्टा भी खेला जा रहा है। मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा है। इसके बाद एसओ ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल के नेतृत्व में टीम ने चंद्रलेखा मैदान में दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां बैठे लोगों ने भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 16 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल, एक लैपटॉप, डायरी बरामद हुई। आरोपियों ने अपना नाम हिमांशु अरोरा निवासी आवास विकास रुद्रपुर, हेमंत कुमार निवासी फुलसुंगा और शिवम शर्मा निवासी अटरिया रोड मनोकामना मंदिर के पास रुद्रपुर बताया। सीओ ने बताया कि आरोपी एप के माध्यम से मैच में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है। कहा कि आईपीएल मैचों में सट्टा लगवाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। टीम में एसआई ललित चौधरी, राजेन्द्र कन्याल, धर्मेंद्र कुमार, बंशीधर जोशी शामिल रहे।