फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Third topper of Hyschool Board is from Sitarganj

हाईस्कूल की मेरिट में तीसरे स्थान पर रही सितारगंज की बेटी सुरभि 

Fri, 31 May 2019 12:52 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज। Published by: अरुण कुमार Updated Fri, 31 May 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Third topper of Hyschool Board is from Sitarganj
सुरभ्ाी - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
उत्तराखंड शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सितारगंज क्षेत्र के सात बच्चों ने उत्तराखंड की मेरिट में स्थान बनाया है। मेरिट में आने वाली सरस्वती विद्या मंदिर की छह छात्राओं में से सुरभि गहतोड़ी ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। सुरभि कहती हैं कि इंटर की परीक्षा में प्रदेश टॉप करना उनका लक्ष्य रहेगा। 

बृहस्पतिवार को जैसे ही हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा हुई तो सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी खुशी में झूम उठें। कॉलेज का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कॉलेज की छात्रा वार्ड संख्या सात निवासी सुरभि गहतोड़ी ने 98.4 (492/500) फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं मूलरूप से बदायूं एवं यहां गणेश मंदिर निवासी ज्योति पाल ने 96.4 (482/500) अंक हासिल कर मेरिट में 11वां स्थान पाया।
विज्ञापन

इसी तरह जानकी बोरा ने 95.5 (478/500) फीसदी अंक हासिल कर 15वां, वार्ड संख्या आठ निवासी कुमकुम शर्मा ने 94.8 (474/500) फीसदी अंक के साथ 19वां, शिवानी जोशी ने 93.8 (469/500) फीसदी अंकों के साथ 24वां और शिवांशी यादव ने 93.5 (468/500) फीसदी अंकों के साथ मेरिट में 25वां स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी मेधावी छात्राओं को कॉलेज में ही बधाई दी। इधर, शक्तिफार्म के राजनगर हाईस्कूल में अध्ययनरत दसवीं के छात्र सौरभ विश्वास ने भी 469 अंकों के साथ 24वां स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed