फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   There stained khaki

खाकी हुई दागदार

Tue, 01 Mar 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता। Updated Tue, 01 Mar 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन

दुकानदार की गैरमौजूदगी में सब्जी की दुकान से सिपाही और होमगार्ड प्याज की बोरी उठा ले गए। मामले का खुलासा पड़ोसी ज्वैलर्स के यहां लगे सीसीटीवी की फुटेज से हुआ। इससे गुस्साए व्यापारियों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस की करतूत पर विधायक प्रेम सिंह राणा ने मौके पर पहुंच आक्रोशित व्यापारियों से वार्ता कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


विधायक ने एसएसपी केवल खुराना को मामले से अवगत कराया। एसएसपी ने थानाध्यक्ष को मामले में मुकदमा दर्ज करने और दोषी सिपाहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर सिपाही को सस्पेंड कर दिया। होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए कमांडर को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

दहला मार्ग निवासी सब्जी व्यवसायी पूरन कश्यप पुत्र किशन लाल की दुकान से 27 फरवरी की रात को प्याज की एक बोरी और गल्ले में रखे पंद्रह सौ रुपये चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब पूरन कश्यप किसी काम से बाहर गया था। सोमवार को वापस लौटने पर प्याज का कट्टा और पैसे गायब देख उसने आसपास के दुकानदारों को चोरी की सूचना दी। पुलिस को तहरीर देने थाने गया। जिस पर पुलिस ने उसे थाने में ही बैठा लिया। उसका पता करने गए उसके पुत्र रोहित और साले राजू पुत्र दयाराम को भी पुलिस ने थाने में बिठाकर जमकर पिटाई की। पुलिस कर्मी दोनों पर खुद की ही दुकान में चोरी कबूलने का दबाव बना रहे थे।

सब्जी व्यवसायी के पड़ोसी सोमेश्वर ज्वैलर्स के स्वामी दिनेश रस्तोगी ने अपनी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें खाकी पहने दो पुलिस कर्मी कांस्टेबल प्रेमपाल सिंह और होमगार्ड प्रदीप सिंह राणा बाइक से प्याज की बोरी ले जाते दिखे। यह सूचना आग की तरह बाजार में फैल गई। चौराहे पर सैकड़ों व्यापारी एकत्रित हो गए। विधायक प्रेम सिंह राणा भी मौके पर पहुंच और व्यापारियों को देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष मलूक सिंह खिंडा के प्रतिष्ठान ले गए। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


विधायक ने थानाध्यक्ष आरसी तिवारी को भी मौके पर बुलाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई। विधायक ने मामले से एसएसपी को भी अवगत करवाया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडर को रिपोर्ट भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed