फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Then in the valley next to the stars had faded Minister of Magic

तब तराई में फिल्मी सितारों के आगे फीका पड़ गया था मनमोहन सिंह का जादू

Thu, 19 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Thu, 19 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में तराई की नौ सीटों पर फिल्मी सितारों की चमक के आगे कांग्रेस के प्रयास फेल हो गए थे। हालांकि इसमें कांग्रेस ने काफी जतन करने के बाद रुद्रपुर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और हल्द्वानी में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली आयोजित की थी। रुद्रपुर की रैली में हमेशा चुप रहने वाले मनमोहन सिंह ने अपने भाषण में जमकर भाजपा पर निशाना साधा था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का यह जादुई करिश्मा फिल्मी सितारों की चमक के आगे फीका पड़ गया था।

20 जनवरी 2012 में रुद्रपुर के गांधी पार्क में कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ के प्रचार सहित पूरे यूएस नगर जिले की 9 सीटों के प्रत्याशियों के पक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुलकर मतदान की अपील की थी। लेकिन इसके बाद तराई में भाजपा ने ड्रीम गर्ल हेमामालिनी और बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को प्रचार में उतार दिया। दोनों फिल्मी सितारों का प्रचार तराई की फिजा में काम कर गया और उसका परिणाम यह रहा कि तराई की नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा की झोली में सीधे तौर पर सात सीटें आईं जबकि कांग्रेस को मात्र दो सीटों जसपुर और बाजपुर पर ही संतोष करना पड़ा। हालांकि बाद में सितारगंज विधानसभा से भाजपा के विधायक किरन मंडल बगावत कर बैठे और उपचुनाव में यह कांग्रेस प्रत्याशी तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा के खाते में चली गई।
विज्ञापन



इस बार अभी कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन भाजपा ने तराई की नौ विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। पार्टी प्रत्याशी एक बार फिर से बॉलीवुड सितारे बुलाने का प्रयास कर रहे हैं। कौन-कौन सी फिल्मी हस्तियां तराई में प्रचार करेंगी इसके लिए अभी पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मंथन चल रहा है और इसमें पीएम मोदी की ओर से भी हरी झंडी मिलने की प्रतीक्षा है। हालांकि सूत्रों यह भी कहना है कि खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के प्रचार में शक्ति कपूर का आना लगभग तय है। लोकसभा चुनाव में शक्ति कपूर ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में जमकर प्रचार किया था, जिसका परिणाम भी सांसद प्रत्याशी भगत सिंह कोश्यारी की भारी मतों से जीत रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed