फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft Of GST in Kashipur

कर चोरी में माल समेत तीन गाड़ियां जब्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Theft Of GST in Kashipur
काशीपुर। राज्य कर विभाग की टीम ने कर चोरी के खेल का खुलासा किया है। पचास लाख से ज्यादा रुपये के माल के साथ तीन गाड़ियों को जब्त किया गया है। इनमें से हापुड़ (यूपी) की एक फर्म पर 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा पकड़े गए दो अन्य वाहनों के माल की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग की मोबाइल टीम के प्रभारी राहुल कांत ने बताया कि कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत विभागीय टीम ने बुधवार शाम तीन गाड़ियों को मुरादाबाद जिले की सीमा पर पकड़ा। इनमें एक गाड़ी काशीपुर के आदर्श ट्रांसपोर्ट और एक गाड़ी हापुड़ की ऑयल फर्म की है। एक अन्य गाड़ी को भी पकड़ा गया है। उसके स्वामी की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि हापुड़ की ऑयल फर्म के माल की जांच करने पर कर चोरी का खुलासा हुआ है इसलिए संबंधित फर्म पर 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

अब आदर्श ट्रांसपोर्ट काशीपुर की गाड़ी की जांच की जा रही है। इस गाड़ी में मान्य बिल के बिना भारी मात्रा में माल मिला है। प्रथम दृष्ट्या कर चोरी का खुलासा होने के कारण माल समेत गाड़ी को जब्त किया गया है। पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आदर्श ट्रांसपोर्ट की गाड़ी में कुछ परचून और डेली नीड्स का सामान है। दो-तीन दिन में वाहन स्वामी पर जुर्माना तय किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पकड़ी गईं तीन गाड़ियों में से एक गाड़ी कांग्रेसी नेता की है। गाड़ी छुड़ाने के लिए नेता ने काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, कांग्रेस नेता ने गाड़ी अपनी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed