फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft in the house of retired inspector of Bihar Police in khatima

Khatima: बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के घर चोरी, आलमारी का लॉकर तोड़ा; सोना और नकदी लेकर भागे चोर

Sat, 08 Feb 2025 04:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 08 Feb 2025 04:59 PM IST
सार

अमाऊं क्षेत्र में बिहार पुलिस से सेवानिवृत्त एक इंस्पेक्टर के घर में चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर नौ तोला सोना और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Theft in the house of retired inspector of Bihar Police in khatima
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

खटीमा के अमाऊं क्षेत्र में बिहार पुलिस से सेवानिवृत्त एक इंस्पेक्टर के घर में चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर नौ तोला सोना और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

अमाऊं, सेक्टर छह निवासी मिलाप सिंह बिष्ट बिहार पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार शाम को उनके पड़ोस से बरात हल्द्वानी जा रही थी। उस समय उनकी बहू नीमा बिष्ट दुकान में सामान लेने गई थी। घर पर मिलाप सिंह और उनका पांच वर्षीय पोता था। बरात से ढोल नगाड़ों की आवाज आने पर उनका पोता बाहर चला गया। उसके पीछे-पीछे मिलाप सिंह भी चले गए। कुछ देर जब उनकी बहू दुकान से लौटकर आई थी, तो भीतर अलमारी का लॉकर टूटा देख उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन

आलमारी से जेवरात और नकदी गायब थी। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। बहू नीमा ने बताया कि उनके पति मोहन सिंह बिष्ट ड्यूटी पर और पुत्री ट्यूशन गई थी। जल्दबाज में दरवाजा खुला ही रह गया। इसी बीच चोरों ने उनकी आलमारी का लॉकर तोड़कर नौ तोला सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी कर ली। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन बोरा ने क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस की गश्त कम होने से चोर सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed