फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft at House

घर से तीन तोला सोना और 12 हजार की नकदी चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Theft at House
रुद्रपुर के भूरारानी में हुई चोरी के बाद परिजनों से जानकारी लेता पुलिस कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी के घर में घुसकर चोरों ने सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। सिडकुल कंपनी कर्मचारी के दिल्ली में होने की वजह से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सिडकुल की नेस्ले कंपनी में पंकज कुमार काम करते हैं और वे परिवार के साथ भूरारानी स्थित चावला कॉलोनी में रहते हैं। दो दिन पहले वे अपनी पत्नी ऋतु रानी के साथ योगा सेंटर का सामान लेने दिल्ली गए थे। घर में उनकी मां और बच्चे थे। बुधवार तड़के चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। सुबह पंकज की मां जागी तो दूसरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पंकज को जानकारी दी और पंकज की सूचना पर उनके मित्र संजय जुनेजा घर पहुंचे। हल्का चौकी इंचार्ज ध्यान सिंह पांगती भी वहां पहुंचे। संजय ने बताया कि रसोई की ग्रिल तोड़कर चोर घर में घुसे थे और एक लैपटॉप, तीन तोला सोना और 12 हजार रुपये ले गए। पंकज के घर पहुंचने के बाद पुलिस को तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed