{"_id":"65d25a036072cfdd2607c624","slug":"the-wife-rescued-her-husband-who-was-living-with-his-girlfriend-in-the-guest-house-from-the-clutches-of-love-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-108400-2024-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रेमिका के साथ गेस्ट हाउस में था पति, तभी आ धमकी पत्नी; ऐसे शांत हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रेमिका के साथ गेस्ट हाउस में था पति, तभी आ धमकी पत्नी; ऐसे शांत हुआ मामला
Mon, 19 Feb 2024 04:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 19 Feb 2024 04:20 PM IST
सार
रुद्रपुर में एक युवक को गेस्ट हाउस में कथित प्रेमिका के साथ पत्नी ने पकड़ लिया और जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक व युवती को चौकी ले गई। मामले में दंपती और कथित प्रेमिका का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
rudrapur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर में एक युवक को गेस्ट हाउस में कथित प्रेमिका के साथ पत्नी ने पकड़ लिया और जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक व युवती को चौकी ले गई। लेकिन महिला ने पति पर कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया और उसे अपने साथ ले गई। मामले में दंपती और कथित प्रेमिका का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला गया है।
जानकारी के अनुसार, जिले की सीमा से लगे यूपी के एक गांव के रहने वाले युवक का दिल्ली की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। एक हफ्ते से अधिक समय से युवक अपने घर नहीं जा रहा था। इसके बाद से पत्नी और परिजन उसकी खोजबीन में लगेे थे। शनिवार रात पत्नी को सूचना मिली कि पति एक गेस्ट हाउस में रह रहा था। महिला परिजनों के साथ बाजार चौकी क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस पहुंची तो वहां युवक के साथ एक युवती मिली। युवती को देखकर महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया।
ये पढ़ें- Swallow Bird: समय से पहले पहुंची विदेशी चिड़िया, गीली मिट्टी से बनाते है ऐसा घोंसला; देखने वाले रह जाते है दंग

शोर शराबा होने पर गेस्ट हाउस के आसपास रहने वाले लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को चौकी ले गई। एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही थी तो महिला ने इन्कार कर दिया। इस पर युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया और युवती को उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।