फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for the operation of passenger trains from Chhatarpur station.

Udham Singh Nagar News: छतरपुर स्टेशन से सवारी गाड़ियों के परिचालन की मांग

Fri, 25 Sep 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 25 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Demand for the operation of passenger trains from Chhatarpur station.
पंतनगर। जयनगर, छत्तरपुर, मटकोटा और रुद्रपुर के नामित पार्षद सहित क्षेत्र के सौ से अधिक निवासियों ने रेलमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर छतरपुर रेलवे स्टेशन से सवारी गाड़ियों के परिचालन की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने पत्र में कहा है कि ऊधमसिंह नगर जिले में स्थित और पूर्वोत्तर रेलवे (इज्जतनगर मंडल) के तहत रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन और लालकुआं जंक्शन के बीच हल्दी रोड स्टेशन बंद कर दिया गया है। ऐसे छतरपुर रेलवे स्टेशन से यात्री परिचालन के लिए अनुरोध किया जाता रहा है। इसके बावजूद छतरपुर स्टेशन से सवारी गाड़ियों का परिचालन अभी तक लंबित है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में छतरपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के मानकों के अनुसार सभी जरूरी सहूलियत है। इस स्टेशन के विस्तारीकरण का कार्य भी प्रगति पर है। लोगों ने छतरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed