{"_id":"ceac99c15b230b256f67f14a45550f8f","slug":"the-uproar-in-kheda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ा में हुआ बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ा में हुआ बखेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मदरसे में शिक्षक की डांट से बौखलाया छात्र बदतमीजी पर उतर आया। इतना ही नहीं वह घर जाकर परिजनों को भी बुला लाया। मदरसे के बाहर शिक्षक और परिजनों में हाथापाई से बखेड़ा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्र सहित तीन लोगों को रम्पुरा चौकी ले आई। मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
खेड़ा में स्थित एक मदरसे में मासिक टेस्ट चल रहे हैं। कक्षा छठी का छात्र टॉयलेट करने बाहर आया और शिक्षक से बिना पूछे कक्षा में चला गया। शिक्षक ने ऐतराज जताया तो नाराज छात्र अभद्रता पर उतर आया। शिक्षक के डांटने पर छात्र घर चला गया और थोड़ी देर बाद अपने पिता, भाई और अन्य लोगों को ले आया।
विज्ञापन
शिक्षक का आरोप है कि परिजनों के साथ आए छात्र ने मदरसे से बाहर बुलाकर गाली-गलौच कर सीधे उनका गिरेबां पकड़ लिया। परिजनों ने उसके साथ डंडे और बेल्ट से मारपीट की। शिक्षक के साथ आए लोगों ने भी दूसरे पक्ष से हाथापाई की। मारपीट की सूचना मिलते ही कोतवाल जेसी पाठक और रम्पुरा चौकी इंचार्ज कुलदीप अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को हटाया और हंगामा कर रहे छात्र, उसके पिता और भाई को पकड़कर पुलिस चौकी ले आए।
विज्ञापन
इधर छात्र ने शिक्षक पर सिर पर डंडा मारने का आरोप लगाया है। हाथापाई में शिक्षक और छात्र दोनों को चोटें पहुंची हैं। चौकी इंचार्ज कुलदीप अधिकारी ने बताया कि बच्चे के पिता और भाई को चौकी में बिठा रखा है। दोनों में से किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी गई है।