{"_id":"69ee692b1b29a0377b0207f1","slug":"the-strike-of-roadways-employees-continued-even-on-the-holiday-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-140580-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अवकाश के दिन भी जारी रहा रोडवेज कर्मियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अवकाश के दिन भी जारी रहा रोडवेज कर्मियों का धरना
Mon, 27 Apr 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। विभिन्न मांगों के लिए रोडवेज कर्मचारियों का धरना रविवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर एआरएम कक्ष के बाहर नारेबाजी की। कर्मचारी बगैर जांच के परिचालक के पद पर तैनात उत्तराखंड परिवहन निगम के एससीएसटी श्रमिक संघ के प्रदेश महामंत्री श्रीनिवास का निलंबन आदेश निरस्त करने समेत कई मांगें उठा रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर बगैर जांच के एकतरफा कार्रवाई की गई है। मामले की जांच कर वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
कर्मचारियों ने डिपो में बसों का बेड़ा बढ़ाने, डीजल पंप खोलने, वाहनों के कलपुर्जों की आपूर्ति समेत कई मांगें उठाई हैं। मांग पूरी होने तक धरना देने का एलान किया है। धरने पर संगठन के प्रदेश महामंत्री श्रीनिवास, विमल कुमार, महेश सिंह, रामपाल सिंह, ईश्वर कुमार, श्याम सिंह आदि बैठे। संवाद