{"_id":"d1c74e3a81c2ce43001b9b64f5370ad6","slug":"the-second-day-of-the-festival-artists-names-khatima-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर ने दिया दगा, अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर ने दिया दगा, अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूह ग की परीक्षा देने काशीपुर जाने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की अव्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ा। डिपो में सर्वर ठप होने से टिकट काटने वाली मशीनों ने जवाब दे दिया तो बसों के पहिए कुछ समय के लिए थम गए। बसें नहीं चलने से नाराज अभ्यर्थियों ने खूब हंगामा काटा।
विज्ञापन
केंद्र में पहुंचने की खातिर दूसरी जगहों से आई बसों में चढ़ने के लिए अभ्यर्थियों में खूब मारामारी मची रही। जिससे डिपो में करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। निगम की अव्यवस्था के चलते कई अभ्यर्थी विलंब से केंद्रों में पहुंचे और परीक्षा से भी वंचित हो गए।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब सात बजे काशीपुर में बने समूह ग के परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने को जाने के लिए डिपो पर सैकड़ों अभ्यर्थी पहुंच गए थे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब बस नहीं चली तो उन्होंने कर्मचारियों से जानकारी ली। पता चला कि सर्वर ठप होने की वजह से ई टिकटिंग मशीन लोड नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
मैनुवल टिकट काटना बंद हो गया है। जब सर्वर ठीक होगा, तभी बसें चल पाएंगी। इतना सुनते ही कई अभ्यर्थियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। डिपो में पहुंचने वाली दूसरी बसें जो काशीपुर होते हुए गंतव्यों को जा रही थी, उसमें चढ़ने के लिए मारामारी होने लगी। इससे करीब एक घंटे तक डिपो में अफरातफरी का माहौल बना रहा। जो भी बस काशीपुर जाने को आती, उसमें चढ़ने के लिए भीड़ टूट पड़ती।
हालांकि कुछ समय बाद सर्वर ठीक हुआ, लेकिन तब तक काफी संख्या में अभ्यर्थी जा चुके थे। एआरएम ने कहा कि सर्वर खराब होने से दिक्कतें आई थीं। टिकट मैनुवल नहीं काटा गया, यह परिचालकों की कमी थी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को देखते हुए काशीपुर के लिए आठ बसें लगाई गई थीं। उन्होंने दावा किया कि आधे घंटे बाद सर्वर ठीक हो गया था।