फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The second day of the festival, artists names KHATIMA

खटीमा महोत्सव का दूसरा दिन रहा कलाकारों के नाम

Mon, 29 Feb 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Mon, 29 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन

खटीमा महोत्सव का दूसरा दिन कलाकारों के नाम रहा स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहर से आए लोक गायक, फिल्म कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। महोत्सव परिसर में लगे स्टालों पर दस-दस रुपये में मिलने वाले राजमा चावल, पाव भाजी, टिक्की, चाऊमीन, कढ़ी चावल, गुलाब जामुन आदि के साथ कम पैसों में झूलों का भी आनंद लिया।

विज्ञापन


मुंबई से आए फिल्म कलाकार मिनी देवानंद के नाम से मशहूर किशोर भानुसाली ने यहां दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। किशोर ने जहां देवानंद की मिमिक्री कर दर्शकों को खूब गुदगुदाया वहीं दर्शकों के बीच जाकर गाने भी सुनाए। इसके अलावा जितेंद्र तोमक्याला ने ‘खिड़की में बैठी तू बाल बनाली...’, पूजा भूलवाल ने ‘घास काटूलो ईजू ऊंचा डांना मा...’ आदि गानों से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बेबी प्रियंका, शरीफ भारती, देवेंद्र गुप्ता के साथ साथ भोजपुरी गायक मनोज मिहीर ने भी अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भी सुंदर प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। हिंद पब्लिक स्कूल, नोजगे, एजीएस, डायनेस्टी गुरुकुल एकेडमी, सर्राफ, सिटी कान्वेंट, अलक्ष्या, शिक्षा भारती, महर्षि विद्यालयों, गुरुकुल एकेडमी झनकट के बच्चों ने लोक नृत्य, नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। कलाकारों को कार्यक्रम संयोजक विधायक पुष्कर सिंह धामी, अध्यक्ष विधायक डा. प्रेम सिंह राणा, कार्यकारी अध्यक्ष अंजू भट्ट ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमन अग्रवाल मारवाड़ी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गोपाल बोरा, नंदन सिंह खड़ायत, हिमांशु बिष्ट,  नवीन बोरा, संतोष अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, भुवन जोशी, रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, बल्देव सिंह,  रामू भारती, ललित जोशी, सतीश गोयल, रामबाबू अग्रवाल, अजय मौर्य, राजेंद्र जेठी, सतीश भट्ट, अजय थापा, संदीप राणा, जगदीश पांडे, हरीश जोशी, राजपाल सिंह, अमित पांडे, मुकेश रोहेला, लीलावती राणा, संक्रांति राणा, धन सिंह सामंत, कै. शेर सिंह दिगारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed