{"_id":"00e9c83b992e07a0cfbf355760ed31cb","slug":"the-ruckus-alleging-negligence-in-the-delivery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी में लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी में लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर।
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला की डिलीवरी में लापरवाही का आरोप लगाकर महिला के परिजनों ने सरकारी अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक का घेराव किया। बाद में कोतवाली का घेराव कर चिकित्सा अधीक्षक व स्टाफ नर्स के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
मोहल्ला जुलाहान निवासी नदीम अहमद पुत्र सईद अहमद ने कहा कि 19 फरवरी की दोपहर दो बजे उसने अपनी भाभी अजमा को डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। रात को 11 बजे उसकी डिलीवरी हुई। स्टाफ नर्स की लापरवाही से केस बिगड़ गया। किसी तरह उसकी भाभी ने एक बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी होने के दो घंटे बाद भी खून बंद नहीं हुआ। जिसकी सूचना चिकित्सा अधीक्षक को दी।
विज्ञापन
परंतु वह भी जल्दबाजी में टांके लगाकर चले गए। कुछ समय बाद ही टांके खुल गए। मरीज को इंफेक्शन फैल गया। 21 फरवरी को स्टाफ नर्स ने मरीज को डिस्चार्ज कर दिया और इंफेक्शन की कोई जानकारी नहीं दी। 24 फरवरी को जब हालत बिगड़ने लगी तो फिर से सरकारी अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स ने कहा कि मरीज को कहीं और ले जाओ। उसने आरोप लगाया कि चिकित्सा अधीक्षक एवं स्टाफ नर्स ने उसकी भाभी के इलाज में लापरवाही की है। घेराव करने वालों में मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद फैज, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद नईम, अदनाम सैफी, मोहम्मद हसीव आदि शामिल थे।