{"_id":"69444fce76be82bde70967b5","slug":"the-process-of-construction-of-levada-river-bridge-started-on-the-announcement-of-cm-dhami-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-136600-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीएम धामी की घोषणा पर लेवड़ा नदी पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीएम धामी की घोषणा पर लेवड़ा नदी पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू
Fri, 19 Dec 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद बेरिया दौलत रोड स्थित लेवड़ा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को लोनिवि ने लेवड़ा नदी पर पुल निर्माण के लिए अस्थायी तौर पर यातायात के लिए रास्ता बनाना शुरू कर दिया है। इसके बाद पुल को ध्वस्त किया जाएगा।
दो साल पहले बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने आए सीएम धामी ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया था। उसी दौरान विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों की मांग के अनुरूप सीएम ने मंच से बेरिया दौलत रोड और चकरपुर में लेवड़ा नदी पर पुल निर्माण कराने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के अनुरूप राज्य योजना के अंतर्गत बेरिया दौलत रोड और चकरपुर में लेवड़ा नदी पर पुल निर्माण के लिए 2,82,97,000 रुपये की धनराशि मंजूरी की गई। लोनिवि के सहायक अभियंता नेहा शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेरिया दौलत रोड लेवड़ा नदी पर पुल निर्माण करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। यातायात व्यवस्था के लिए अस्थायी रास्ता बनाया जा रहा है। उसके बाद पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। भाजपा के एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के प्रदेश सह संयोजक राजेश कुमार ने बताया कि लेवड़ा नदी की बाढ़ के समाधान के लिए सीएम धामी ने दोनों पुलों के निर्माण की स्वीकृति की है। दोनों पुल चौड़ीकरण के आधार पर बनेेंगे। पुलों का निर्माण होने से पानी निकासी होगी। इससे शहर और आसपास क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।