{"_id":"693f17ab8b09a27cf507000c","slug":"the-people-of-gadarpur-are-troubled-by-the-arbitrariness-of-e-rickshaw-drivers-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-134290-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से गदरपुर की जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से गदरपुर की जनता परेशान
Mon, 15 Dec 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन लग रहे जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों से नागरिक, व्यापारी त्रस्त हैं। इसके बाद भी संबंधित विभागों की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार ई-रिक्शा चालक न तो निर्धारित मार्गों का पालन कर रहे हैं और न ही यातायात नियमों का। मुख्य बाजार की सड़कों पर फुटपाथ के किनारे ई-रिक्शा कतारों में खड़े कर दिए जाते हैं जिससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो दुकानों के सामने ई-रिक्शा लगा दिए जाते हैं जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
यात्रियों का कहना है कि ई-रिक्शा चालक दूरी के अनुसार तय किराया नहीं बताते बल्कि मनमाने ढंग से अधिक पैसे वसूलते हैं। विरोध करने पर अभद्रता भी करते हैं। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को इस अव्यवस्था का अधिक सामना करना पड़ता है। एक व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि यदि ऐसे ही चलता रहा तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
नगर पालिका के ईओ कैलाश सिंह पटवाल का कहना है कि जल्द ही इस संबंध में बैठक की जाएगी और ई-रिक्शा के लिए स्थान चिह्नित किए जाएंगे।