फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The opening of the senior National powerlifting championship

सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का हुआ आगाज

Tue, 08 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Tue, 08 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप काशीपुर-2015 के मुख्य अतिथि केसी सिंह बाबा ने चैंपियनशिप में देश भर से हिस्सा लेने पहुंचे प्रतिभागियों का स्वागत किया। कहा कि आप लोग यहां से अच्छी यादें लेकर लौटें। यही उनकी ऊपर वाले से प्रार्थना है।


मंगलवार की शाम रामलीला मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि बाबा, भारतीय पावर लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी, महासचिव भास्कर मित्रा, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, अर्जुन अवार्ड विजेता सुब्रतो दत्ता व इंद्रजीत सिंह ने संयुक्त रूप से शक्ति के प्रतीक भगवान बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण कर और फीता काट कर शुभारंभ किया। संघ के अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि उनके पावर लिफ्टर पिछले 20 सालों में एक हजार से अधिक मेडल जीत चुके हैं, जो गर्व की बात है। यह गरीबों का खेल है, जो गांव गांव खेला जाता है। इसलिए इस खेल का फैलाव तेजी के साथ देश में हो रहा है। महासचिव भास्कर मित्रा ने कहा कि इतनी भारी संख्या में लोग आए हैं। इसी से पावर लिफ्टिंग की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे पहले 2006 में यहां पर यह प्रतियोगिता हुई थी, जो काफी सफल रही थी। अर्जुन अवार्डी सुब्रतो दत्ता ने कहा कि जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में सफल होगा। वह विश्व पटल पर खेल सकेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में खेल प्रेमी शैलेंद्र मिश्रा, राशिद फारूकी, महेंद्र शर्मा, मनोज जोशी, संदीप सहगल, ब्रह्मा पाल, आशुतोष टंडन, मुकेश मल्होत्रा, अरुण चौहान, अश्वनी छाबड़ा, शक्ति सिंह, गुरमुख सिंह, उमेश जोशी, विमल गुड़िया, शरद चतुर्वेदी सहित करीब 50 लोगों ने संघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed