फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The house will be accused of fraud attachment

धोखाधड़ी के आरोपी की घर की होगी कुर्की

Tue, 19 Jan 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Tue, 19 Jan 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में लोगों की मेहनत की कमाई हड़पकर फरार आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट से कुर्की वारंट हासिल कर लिया है। पुलिस मंगलवार को आरोपी के घर की कुर्की की कार्यवाही करेगी।

विज्ञापन


बता दें कि संजयनगर खेड़ा निवासी प्रभाष विश्वास ने एक कंपनी खोलकर लोगों को सदस्य बनने की एवज में रकम वसूली थी। प्रभाष ने लोगों को सदस्य बनाने की एवज कमीशन देने का लालच दिया। जिसके चलते कई लोग पैसा जमाकर सदस्य तो बने ही, साथ ही अन्य लोगों को भी सदस्य बनाया।

विज्ञापन


पैसा एकत्र करने के बाद आरोपी परिवार के साथ गायब हो गया। पैसे वापस मांगने पर उसने कई लोगों को धमकाया। मामले में पीड़ितों ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि सात महीने पूर्व प्रभाष लोगों के पैसे लेकर भाग गया था। उसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की वारंट लिया गया है। मंगलवार को उसके घर की कुर्की की जाएगी। प्रभाष परिवार के साथ घर में ताला लगाकर फरार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed