{"_id":"5731f4b84f1c1bfd71919900","slug":"the-house-of-two-soldiers-struck-by-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो फौजियों के घर में गिरी आकाशीय बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो फौजियों के घर में गिरी आकाशीय बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 10 May 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से जली विद्युत लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाशीय बिजली गिरने से एक सैनिक के मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उसके पड़ोस में रहने वाले बीएसएफ के जवान की पत्नी और पुत्री घायल हो गए।
विज्ञापन
खेतलसंडा खाम में मंगलवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे तेज आंधी तूफान के साथ बिजली कड़की। आकाशीय बिजली कड़कते ही एक चमकता गोला खेतलसंडा गांव के ऊपर देखा गया। गोला गांव के किशन सिंह रूमाल के मकान के ऊपर से होता कुछ फासले पर जवाहर सिंह चौहान के मकान की मोमटी में सुराख कर गया।
विज्ञापन
गोले ने घर की दो छतों में सुराख करने के साथ पानी व बिजली के वायर भी जला दिए। 19 राजपूताना राइफल में कार्यरत चौहान की पत्नी गंगा चौहान ने घर में हुए नुकसान की जानकारी फोन से उपजिलाधिकारी को दी।
विज्ञापन
चौहान के पास में रहने वाले बीएसएफ में कार्यरत मदन सिंह के घर भी चिंगारियां गिरीं। जिससे विमला देवी और उसकी पुत्री तेरह वर्षीय सरिता घायल हो गईं। सरिता के पैर और विमला देवी के दाएं हाथ में चोट है। फिलहाल आकाशीय बिजली गिरने की घटना में एक बड़ा हादसा होने से टल गया है।