फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The development of education in society

शिक्षा से ही समाज का विकास संभव

Thu, 04 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर। Updated Thu, 04 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The development of education in society

वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश और मंडी परिषद् के अध्यक्ष एवं विधायक डा.शैलेंद्र मोहन सिंघल ने उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रांगण में प्रबंध समिति द्वारा स्थापित राजा उदयराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि उदयराज इंटर कालेज अंग्रेजी शासन काल में राजाओं और जागरूक नागरिकों की ओर से स्थापित शिक्षण स्थानों में से एक है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश, विशिष्ट अतिथि डा.शैलेंद्र मोहन सिंघल, विधायक हरभजन सिंह चीमा, विमला गुड़िया का विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य चौधरी सुखपाल सिंह ने स्वागत किया। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र को शिक्षित करने में उदयराज इंटर कालेज का विशेष योगदान है। शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के समय आर्थिक सुधार की जो रफ्तार थी वह बाद में थम गई। इससे पहले शिव नंदन अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 1913 में गोविंद बल्लभ पंत ने नगर के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर विद्यालय स्थापित करने की योजना बनाई जिस पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के दादा राजा उदयराज सिंह ने सहमति एवं सहयोग दिया। 1914 में राजा उदयराज सिंह, राज परिवार के कुंवर भूपाल सिंह ने विद्यालय व खेल मैैदान के लिए भूमि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा.सिंघल ने कहा कि उदयराज इंटर कालेज शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान छात्रों ने दो लघु नाटक प्रस्तुत किए। वहां उद्योगपति योगेश जिंदल, सपना रानी, ब्रह्मा पाल सिंह, राशिद फारुखी, मीनू गुप्ता, संदीप सहगल, मुकेश मेहरोत्रा, जितेंद्र सरस्वती, मनोज जोशी, सीमा चौहान, संजय चतुर्वेदी, उमेश जोशी, श्रीनंदन अग्रवाल, आशुु टंडन, केशव शरण अग्रवाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed