फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The conditions of Haripura and Baur reservoir will improve before the rains

Udham Singh Nagar News: बरसात से पहले सुधरेंगे हरिपुरा, बौर जलाशय के हालात

Sun, 05 May 2024 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 05 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
The conditions of Haripura and Baur reservoir will improve before the rains

विज्ञापन
रुद्रपुर। हरिपुरा और बौर जलाशय में लगभग 9.17 करोड़ से अधिक के बजट से जलाशयों पर बाढ़ सुरक्षा के कार्य होंगे। इसके लिए शासन से बजट की धनराशि स्वीकृत हो गई। सिंचाई विभाग की ओर से दोनों जलाशयों पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों की शुरुआत भी कर दी गई है। इन कार्यों के बरसात से पहले पूर्ण होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। बरसात तक दोनों जलाशयों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य हो गए तो संभावित बाढ़ का खतरा भी नहीं रहेगा।

ये कार्य होंगे

हरिपुरा डैम : 663 मीटर पैनलिंग का कार्य, तीन हजार मीटर नाली की मरम्मत, 700 लंबाई में रेता भरान, 168 मीटर लंबे फीडर की मरम्मत, पांच स्लूस गेटों की मरम्मत एवं 570 लंबी चहारदीवारी का निर्माण होना है। इसके लिए करीब 498.81 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। बौर जलाशय : लगभग 418.57 लाख रुपये की लागत से रैम्प का पुर्ननिर्माण किया जाएगा। 105 मीटर लंबे सीसी ब्लॉक का निर्माण होगा। टॉप बांध में पांच से 9.50 किमी तक आरबीएम बिछाया जाएगा।
विज्ञापन


तुमड़िया डैम के सुदृढ़ीकरण का भेजा प्रस्ताव
रुद्रपुर। सिंचाई खंड काशीपुर की ओर से तुमड़िया डैम के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए 999.15 लाख रुपये का प्रस्ताव राज्य सरकार के बांध एवं बैराज मद में बनाकर शासन को भेजा। इन प्रस्तावों पर शासन की मोहर लगने के बाद तुमड़िया डैम की दुर्दशा भी सुधरेगी। काशीपुर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दीक्षांत गुप्ता ने बताया कि तुमड़िया जलाशय पर क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मत, पुनर्उद्धार के लिए 499.41 और तुमड़िया प्रसार जलाशय पर सुदृढ़ीकरण के काम के लिए 499.74 लाख रुपये के दो आगणन बनाकर शासन को भेजे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
हरिपुरा डैम और बौर जलाशय पर पैनलिंग, मरम्मतीकरण, चहारदीवारी, सीसी ब्लॉक व नाली मरम्मत आदि के कार्य होने हैं। शासन को 917.38 लाख रुपये के प्रस्ताव भेजे गए थे। इनकी धनराशि मंजूर हो गई है। दोनों जलाशयों पर कार्य की शुरुआत भी कर दी गई है। जल्द ही कार्य पूर्ण भी कर दिया जाएगा।
-प्रकाश पांडेय, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed