फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thalassemia found in 197 teenagers in three years

Udham Singh Nagar News: तीन साल में 197 किशोरों में मिला थैलेसीमिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Thalassemia found in 197 teenagers in three years
रुद्रपुर। जिले में वर्ष 2023 से अब तक 197 किशोर थैलेसीमिया मेजर और माइनर से पीड़ित पाए गए। इनमें 15 मामले इसी वर्ष के हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों के माध्यम से थैलेसीमिया से ग्रसित 18 वर्ष तक के किशोरों का पता लगाया गया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान थैलेसीमिया मेजर के 107 और थैलेसीमिया माइनर के 90 मामले हैं। थैलेसीमिया मेजर गंभीर और जटिल रोग है। ग्लोबिन जीन में दोष के कारण हीमोग्लोबिन के लिए पर्याप्त मात्रा में ग्लोबिन नहीं मिल पाता है। हीमोग्लोबिन की पूर्ति केवल रक्त से ही हो सकती है। बीमार बच्चों को दो से चार सप्ताह में नियमित रूप से खून चढ़ाना पड़ता है। रक्तमज्जा (बोनमैरो) ट्रांसप्लांट ही इस रोग का निदान है, लेकिन इसमें 25 से 30 लाख रुपये का खर्च आता है।
विज्ञापन

एनएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि थैलेसीमिया ग्रसित मरीजों को जिला अस्पताल के रक्तकोष में खून चढ़ाने के लिए सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार नियत हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पीड़ितों को नियमित रूप से डिसीरॉक्स नामक दवा दी जाती है। दवा का सेवन जीवनभर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed