फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Temporary police post set up in Chaiti fair, will be monitored through CCTV

Udham Singh Nagar News: चैती मेले में बनाई अस्थाई पुलिस चौकी, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Mon, 03 Mar 2025 06:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 03 Mar 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Temporary police post set up in Chaiti fair, will be monitored through CCTV
रुद्रपुर। काशीपुर में आगामी 30 मार्च से शुरू हो रहे मां बाल सुंदरी देवी श्री चैती मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें मेलाधिकारी/एसडीएम काशीपुर को मेला क्षेत्र में बेरिकेडिंग आदि कार्य कराने के लिए अभी से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा। सुरक्षा को देखते हुए मेला क्षेत्र में अस्थायी पुलिस चौकी बनाने और पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सोमवार को कैंप कार्यालय में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने मेलाधिकारी को निर्देश दिया कि समय से मां बाल सुंदरी देवी मंदिर और मोटेश्वर महादेव मंदिर की रंगाई-पुताई का कार्य कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने नगर आयुक्त काशीपुर को निर्देश दिया कि मेले के दौरान साफ-सफाई और पर्याप्त मोबाइल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को मेला क्षेत्र की सभी नहरों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में एडीएम अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, सीटीओ डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, बीडीओ कमल किशोर पांडेय, सहायक नगर आयुक्त संजय दत्त कापड़ी, अधिशासी अभियंता सिंचाई अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed